Betul Samachar: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पार्षद दिलीप सतीजा, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
betul aaj ki news, Betul Samachar, betul ki khabar, Betul ki taza khabar, Betul news, Betul News betul news today, Betul News in Hindi

Betul Samachar (बैतूल)। बैतूल नगर पालिका के राजेन्द्र वार्ड से पार्षद रहे और वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सतीजा (भप्पा) का शनिवार अलसुबह निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए।
53 वर्षीय दिलीप सतीजा अपने चाहने वालों में भप्पा के नाम से खासे चर्चित थे। अपने पार्षद कार्यकाल में उन्होंने प्रत्येक घर तक अलग पहचान बनाई थी। इसी वजह से जब वार्ड की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई तो उनकी पत्नी साक्षी सतीजा को भी उन्होंने उतना ही स्नेह देकर शानदार जीत दिलाई थी। भप्पा के बारे में कहा जाता है कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ पूर्व में एक अच्छे क्रिकेटर भी थे। उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की हर कहीं चर्चा होती थी।
शनिवार जैसे ही उनके निधन का समाचार मिला, पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। वे अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्र, दो पुत्रियां और दो भाइयों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। भप्पा की अंतिम यात्रा निज निवास विवेकानंद वार्ड स्थित प्रागा होम्स कालोनी से गंज मोक्षधाम के लिए निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक बंधु, राजनेता, अधिकारी, खिलाड़ी और पत्रकार शामिल हुए। मुखाग्रि उनके इकलौते पुत्र कुणाल ने दी। बैतूल अपडेट परिवार की ओर से भी स्व. दिलीप सतीजा को भावभीनी श्रद्धांजलि। (Betul Samachar)



