यूटिलिटी अपडेट

Budget 2023: यहां 500 रुपए में मिलेगी गैस, फ्री में बिजली, विद्यार्थियों को कोई भी भर्ती में नहीं लगेगा एक भी पैसा

Budget 2023: In this state of the country, gas will be available for ₹ 500, electricity for free, students will not be required to recruit even a single penny

Budget 2023: देश के इस राज्य में ₹ 500 में मिलेगी गैस, फ्री में बिजली, विद्यार्थियों को कोई भी भर्ती में नहीं लगेगा एक भी पैसा
Source – Social Media

Budget 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, युवा, किसानों के लिए सीएम गहलोत ने कई बड़े वादे किए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि राजस्थान में युवाओं के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं में शुल्क नहीं लगेगा। इसके साथ ही पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी। सभी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम चार्ज लगेगा 200 करोड़ का प्रावधान। सरकारी कॉलेज कैंपस में जॉब फेयर लगेंगे 100 जॉब फेयर आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में अब 100 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क योजना शुरू करते हुए आगामी साल से 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री मिलेगी। इससे प्रदेश के 1 करोड 19 लाख में एक करोड़ 4 लाख परिवारों को घरेलू बिजली नि:शुल्क मिल सकेगी।(Budget 2023)

सीएम गहलोत ने कहा कि जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की घोषणा करता हूं। इस पर 300 करोड़ का खर्च आएगा।

सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि राजस्थान में 75 किलोमीटर तक छात्र-छात्राएं सरकारी बसों में निशुल्क यात्राएं कर सकेंगे। 100 करोड़ स्किल डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1-1 हजार स्कूल और दो हजार महात्मा गांधी स्कूल खुलेंगे।(Budget 2023)

राजस्थान में छात्राओं के साथ छात्रों को RTE के तहत को 1 से 12 तक शिक्षा फ्री मिलेगी। राजस्थान में चिरंजीवी योजना में इलाज के लिए दस लाख से बढ़ाकर 25 लाख हुई बीमा राशि।

सीएम गहलोत ने बजट में ऐलान किया है कि राजस्थान के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।

सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि EWS परिवारों को चिरंजीवी योजना का लाभ दिया जाएगा। दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button