बैतूल अपडेट

Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा: खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

Betul Road Accident: रात 3 बजे इटारसी रोड पर भीषण टक्कर, पांच दोस्त लौट रहे थे ढाबे से; दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा: खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत
Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा: खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

Betul Road Accident: बैतूल शहर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही तीन युवकों की जान चली गई। दो अन्य युवक घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

रात तीन बजे हुआ हादसा

यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास करीब रात तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP04-YP3795 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन MH18-BC9763 से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा: खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत

ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा

कार में पांच दोस्त सवार थे, जो खाना खाने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे और शीशे तोड़ने पड़े।

तीन की मौके पर मौत

घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में गर्ग कॉलोनी के ऋतिक सोलंकी (30), रामनगर के विनय प्रजापति (21) और अभय ठाकुर (22) शामिल हैं।

दो घायल, इलाज जारी

इस हादसे में गंज निवासी देवा पांडे (32) और रामनगर के आकाश पाल (30) घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button