Bajaj Pulsar 150: बजाज पल्सर के दीवानों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने गाड़ी बनाना किया बंद, ये हैंं वजह

Bajaj Pulsar 150 : बजाज पल्सर के दीवानों के लिए बुरी खबर है। एक समय में भारत की सबसे ज्यादा डिमांड में रहनेे वाली स्पोर्ट बाइक Bajaj Pulsar 150 का कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया है। यह निर्णय लेने के पीछे कंपनी ने वजह भी बताई है। जब से ये खबर बाइक लवर्स के बीच आई है, वह हैरान है। हालांकि कंपनी ने इस बाइक की जगह नए फीचर्स के साथ दूसरी बाइक लांंच कर दी है, लेकिन पल्सर 150 के दीवानों को ये खबर अच्छी नहीं लगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के लिए Pulsar150 और Pulsar180 की मार्केट (Market) में सबसे अधिक डिमांड है और इसी कारण यह दोनों ही बाइक काफी अधिक बिके हैं। इस बाइक ने करीब दो दशक तक भारतीय बाजार में राज किया। यह बाइक अपने शानदार परफॉर्मेंस (Performance) और आकर्षक स्पोर्टी लुक (Sporty Look) के लिए जानी जाती है।
- Also Read: UPSC Interview Questions: हिंदी भाषा का ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते और पढ़ते नहीं हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Bajaj Pulsar 150 मोटरसाइकिल की जगह अब नई लॉन्च की गई Pulsar P150 मोटरसाइकिल लेगी, लेकिन Pulsar 150 के बंद होने से इसके प्रशंसकों में काफी निराशा है।
युवाओं की पहली पसंद रही है बाइक
बजाज ऑटो ने देश में 1980 और 90 के दशक में स्कूटर सेगमेंट में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन बाजार में किफायती 100 CC की बाइक आने के कारण लोग स्कूटर से ज्यादा बाइक को पसंद करने लगे थे। बता दें कि लांच के बाद से ये बाइक युवाओं की पहली पसंद रही है। स्पोर्टस बाइक का नाम आते ही लोग सबसे पहले पल्सर की ही बातें करते थे। आज मार्केट में दूसरी स्पोर्ट बाइक आ जाने से ज्यादा च्वाईस मिल जाती है।
पुराने के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश है Bajaj Pulsar P150
Bajaj Pulsar P150 बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है. बेस वेरिएंट सिर्फ सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ आता है और वेरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दूसरी ओर 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) पर पल्सर P150 मोटरसाइकिल का टॉप-पेक वेरिएंट उपलब्ध है, जो बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ आता है। यह ज्यादा स्टाइलिश दिखने वाली स्प्लिट सीट सेटअप से भी लैस है।



