धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka rashifal 12 june: आज किस राशि के ग्रहों की क्या रहेगी दशा, कैसा रहेगा दिन, देखें राशिफल

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 12 june)। आज का सुविचार… मेरे प्रभु कहते हैं किसी को तकलीफ देकर मुझसे अपनी ख़ुशी की दुआ मत करना, लेकिन… अगर किसी को एक पल की भी ख़ुशी देते हो तो अपनी तकलीफ की फिक्र मत करना।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 12-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- प्रथम 14:27:07, पश्चात-द्वितीया,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 29 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- मूल 21:56:03,
योग- शुभ 14:03:43, पश्चात-शुक्ल,
करण- कौलव 14:27:06, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:05,
सूर्यास्त- 19:18:05,
दिन काल- 13:54:00,
रात्रि काल- 10:06:02,
चंद्रास्त- 05:46:16,
चंद्रोदय- 20:35:04,
राहू काल- 14:05-15:50 अशुभ,
यम घंटा- 05:24-07:08 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:49 शुभ,
प्रदोष- 19:18-21:20 तक,
गंड मूल- 05:24-21:56 अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 12 june)

शुभ- 05:24-07:08,
चर- 10:37-12:21,
लाभ- 12:21-14:05,
अमृत- 14:05-15:50,
शुभ- 17:34-19:18,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 12 june)

अमृत- 19:18-20:34,
चर- 20:34-21:50,
लाभ- 24:21-25:37,
शुभ- 26:53-28:08,
अमृत- 28:08-29:24,

आज 12 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 12 june)

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं लंबे समय से सोची हुई कोई बात पूरी हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। इतना ही नहीं आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्यार देखने को मिलेगा और जीवनसाथी आपसे कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कह सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 12 june)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा खर्च कराने वाला रहेगा। मुमकिन है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा। आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें। कामकाज के सिलसिले में दिन आपके लिए सहयोगी साबित होगा। वैवाहिक लोगों के जीवन में तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 12 june)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दी इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामले पक्ष में रहने वाला है। आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। दरअसल आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 12 june)

4 कर्क राशि :- आज के दिन ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे। पारिवारिक लोगों के लिए भी दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करेंगे। घर परिवार में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। आपके करियर के लिए बेहतर दिन है। निजी जीवन भी संतोषजनक रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 12 june)

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है। दरअसल काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल हैं। निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 12 june)

6 कन्या राशि :- आज के दी इस राशि वालों के लिए सलाह है कि किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दें। मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकती है। कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें। आपको अपनी ससुराल जाने की मौका भी मिल सकता है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 12 june)

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। यदि आपका जीवनसाथी कोई काम करना चाहता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप उनका साथ दें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 12 june)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई काम निपटा लेंगे। नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप हर चुनौती का सामना ठीक से और अपने आत्मविश्वास से कर पाएंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 12 june)

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिससे प्यार करते हैं उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जिससे आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 12 june)

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आर्थिक रूप से भी आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे यानी आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 12 june)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा ऊंचा रहने वाला है जिससे आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 12 june)

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा और परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है। धन का आगमन होगा और आप अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। व्यापार में भी अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनते रहेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 12 june)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button