Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी
Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी। प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने मिल रही है। ठंड ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दे की नए साल में आपको ओर भी ज्यादा ठंड देखने मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तो कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पचमढ़ी, भोपाल, राजगढ़, खजुराहो, मंडला एवं उमरिया में रात का तापमान पांच डिग्री से कम रहा। वही कई जिलों में तो शीतलहर का भी असर देखने मिला है।
नए सिस्टम से बढ़ रही है ठंड
वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसके कारण हवाएं 240 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम से पूर्व की दिशा में चल रही हैं। इसके अलावा, अंडमान में कम दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में चक्रवात भी सक्रिय है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ और जम्मू में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बन चुका है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर और मंडला जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बर्फ जमने और पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, हरदा और नरसिंहपुर में कोल्ड डे या कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी, और यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
खास खबरे
- Betul Crime News: बैतूल में नशे पर बड़ी चोट: कार से 2.735 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- Neemuch Mandi Bhav: नीमच मंडी भाव 27 मार्च: गेहूं में उतार-चढ़ाव, लहसुन 5900 और प्याज के दाम स्थिर
- Indore Mandi Bhav 27 March: इंदौर मंडी भाव 27 मार्च: मिर्ची 28278 तक मजबूत, गेहूं में हलचल, बाकी फसलों के भाव स्थिर
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में होगा बंपर इजाफा, लेकिन जेब में आने में कितना लगेगा वक्त
- India Lockdown Rumours: पश्चिम एशिया तनाव: लॉकडाउन और पेट्रोल संकट की अफवाह पर सरकार का बड़ा खुलासा



