बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

MLA dance : वीडियो में देखें, मुझे चढ़ गया भगवा रंग पर जमकर थिरके घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी


• नवील वर्मा, शाहपुर
चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा पर्व के मौके पर घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी भी पूरी तरह से भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। हिंदू संगठनों के तत्वावधान में इस मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक ‘मुझे चढ़ गया भगवा रंग’ गीत पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। उनका यह अंदाज देखकर शोभायात्रा में शामिल नगरवासी भी दंग रह गए।

गुड़ी पड़वा पर्व के अवसर पर शाहपुर नगर में आज ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राम मंदिर चौक से शुरू हुई और पूरा नगर भ्रमण करने के बाद बस स्टैंड पहुंची। यहां विधायक श्री भलावी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने शोभायात्रा और सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

इसी बीच जब डीजे पर मुझे चढ़ गया भगवा रंग गीत बजने लगा तो विधायक श्री भलावी भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए और खुद भी हाथों में ध्वजा थाम कर जमकर थिरकने लगे। अपने विधायक को इस तरह थिरकते देख मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और अन्य श्रद्धालुओं का भी खासा उत्साह बढ़ गया और वे भी साथ-साथ थिरकने लगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button