बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Help : अग्नि पीड़ित परिवार से मिले हेमंत सहित अन्य कांग्रेस नेता, उपलब्ध कराए बर्तन, हरसंभव सहयोग का आश्वासन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर के गौठाना में विगत दिनों मंगल मनोटे के मकान में लगी आग से उसका सभी सामान जल कर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि बर्तन भी पिघल गये थे। उनके परिवार की परेशानी देखकर कांग्रेस नेता हेमन्त वागद्रे ने कांग्रेसजनों के साथ जा कर मंगल से मुलाकात की एवं उसे आवश्यक घरेलू बर्तन दिए।

    fierce fire : मकान से उठ रही थी ऐसी लपटें कि देखने वाले भी दहल उठे, खैरियत थी कि भीतर नहीं था कोई

    उसे अभी तक शासकीय सहायता नहीं मिलने पर तत्काल आधिकारियों से शीघ्र सहायता राशि देने हेतु बात की। जिस पर जल्द सहायता राशि उपलब्ध करवाने की बात कही गयी। श्री वागद्रे के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त पगारिया, डॉ. नितिन राजेन्द्र देशमुख, रजनीश मंगू सोनी, राजेश गावण्डे, मनीष देशमुख, बण्डु कुम्भारे एवं प्रतीक देशमुख उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग की बात कही।

    ‘बड़े दिल वाले’ फिर आए आगे: आग में सब कुछ गवां बैठे परिवार को मुहैया कराया राशन, कपड़े और रुपए

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button