बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

विभाग ने नहीं ली सुध तो ग्रामीणों ने चंदा जमा कर खुद सुधरवाई क्षतिग्रस्त पुलिया, अब हो सकेगी आवाजाही

• निखिल सोनी, आठनेर
लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से आठनेर क्षेत्र के मेढा छिंदवाड़ और वडाली के बीच नदी पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे दोनों गांवों के बीच संपर्क टूटा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। इसके चलते ग्रामीणों ने खुद ही चंदा करके पुलिया सुधरवाई।

ग्रामीण नंदकिशोर, अजय, अविनाश, गणेश ने बताया कि पिछले 3 दिनों से लगातार मेंढा छिंदवाड़ के पास स्थित नदी में बाढ की वजह से दो ग्रामों का संपर्क पूरी तरह टूट गया था। सूचना देने के बावजूद पुलिया पर विभाग के द्वारा कार्य नहीं कराया गया। यह देखकर सभी ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से अपने खर्च पर जेसीबी मशीन के माध्यम से पुलिया के पास से सुधार कार्य किया गया है। इससे अब आवाजाही की दिक्कत नहीं होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button