Death : मुलताई में भागवत सुनने गए बुजुर्ग की लाश डैम में मिली; आमला में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम घाट पिपरिया में एक बुजुर्ग का डैम में शव मिला है। वह घर से भागवत सुनने गया था। रविवार सुबह उसकी लाश ग्राम के डैम के पानी में तैरती मिली। इधर आमला पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज पाल ने बताया कि घाट पिपरिया निवासी आकोश राव गायकवाड (85) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लकवे से पीड़ित थे। शनिवार दोपहर में आकोश राव ग्राम में भागवत सुनने के लिए कह कर घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्राम में खोजबीन की।
रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सोमवार सुबह से पुनः खोजबीन की। खोजबीन के दौरान ग्राम के डैम के पानी में आकोश राव की लाश पानी में तैरती मिली। सूचना पर पुलिस ने मृतक के पुत्र सुनील की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है।
इधर आमला पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी जितेन्द्र पहाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। पुलिस ने बताया कि 06 मई को सूचना मिली कि ग्राम जम्बाड़ा बुजुर्ग के इन्द्रा आवास कालोनी में आरोपी जितेन्द्र पहाड़े ने अपनी पत्नि कंचना पहाड़े की हत्या कर भाग गया है।
पुलिस ने मौके पर जाकर फरियादी रामसिंह पिता गोकुल पहाड़े की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र पहाड़े पिता सुरेश पहाड़े (30) जम्बाड़ा के खिलाफ देहाती नालसी धारा 302 के तहत कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के द्वारा भी घटना स्थल पहुँचकर मौका मुआयना उपरांत विवेचना हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
मौके की कार्यवाही के उपरांत पतासाजी करने आरोपी जितेन्द्र पहाड़े ग्राम जम्बाड़ा बुजुर्ग में मिला। जिसे अभिरक्षा मे लेकर थाना आमला लाया गया। जिसने पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर अपनी पत्नी कंचना पहाड़े की संदेह के कारण हत्या करना बताया है।
आरोपी जितेन्द्र पहाड़े के खिलाफ साक्ष्य होने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू एवं वक्त घटना पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। मृतिका कंचना पहाड़े के शव का पीएम सीएचसी आमला में कराया जाकर शव अंतिम क्रियाकर्म हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी जितेन्द्र पहाड़े को न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से जेल वारण्ट जारी होने पर न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई दाखिल कराया गया है।
Murder & Rape : चरित्र संदेह पर पत्नी का गला रेत कर हत्या : इधर चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म



