देश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

PM kisan 12th installment date: किसानों का इंतजार हुआ खत्‍म, इस दिन जारी हो सकती सम्‍मान निधि की 12वीं किस्‍त

PM kisan 12th installment date: किसानों का इंतजार हुआ खत्‍म, इस दिन जारी हो सकती सम्‍मान निधि की 12वीं किस्‍त
Image:zeenews


PM kisan 12th installment date 2022 in hindi: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त का इंतजार बहुत से लोग कर रहे हैं। पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना को लेकर पीएम मोदी खुद कई मंच से किसानों के हित की बात कह चुके हैं, लेकिन अभी इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि सरकार इसका पैसा कब जारी करेगी। काफी दिनों से इस बात पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर देगी।

अभी कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ट्वीट कर कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’

PM Kisan Yojana 12th Installment कब आएगी 12वीं किस्त

पीएम किसान की अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से अगले महीने किसानों के खाते में पीएम किसान की 12वीं किस्त आ सकती है। बताया जा रहा था कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 12वीं किस्त 30 सितंबर तक ट्रांसफर कर देगी, लेकिन अब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है। केंद्र सरकार अक्टूबर महीने में आने वाली दिवाली से पहले किसानों को पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

PM kisan 12th installment date: किसानों का इंतजार हुआ खत्‍म, इस दिन जारी हो सकती सम्‍मान निधि की 12वीं किस्‍त

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक (PM Kishan Samman Nidhi Scheme)

  • आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा।
  • अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।
  • इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा।
  • सभी लेनदेन का विवरण देखें।

PM kisan 12th installment date: किसानों का इंतजार हुआ खत्‍म, इस दिन जारी हो सकती सम्‍मान निधि की 12वीं किस्‍त

इस जरह अपडेट करा लें अपना आवेदन

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी उसे सुलझा लें।
  • इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं।
  • पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
  • अगर आपने अब तक आवेदन न किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें।

News Source: news24, zeenews

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button