मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes: टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? पढ़ें मजेदार जोक्स….

Majedar Jokes: Teacher- If girls are someone else's wealth then what are boys? Read funny jokes....

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे
अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी
तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

टीचर: लड़कियां अगर पराया धन
होती हैं तो लड़के क्या होते हैं?
पप्पू: सर चोर होते हैं!
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है…

टीचर: मैं जो पूछूं उसका जवाब
फटाफट देना, ठीक है?
पप्पू: जी सर
टीचर: भारत की राजधानी बताओ
पप्पू: फटाफट

महेश के जोक पर पूरी टीम हंसने
लगी लेकिन रमेश नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में
नहीं आया क्या?
रमेश- सर, मेरा दूसरी कंपनी में
सेलेक्शन हो गया है।

पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है…!
गप्पू – वो कैसे…?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती…!!!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button