MP BJP News: शिवराज-महाराज की जोड़ी सरकार की छवि निखार रही तो वीडी-हितानंद संगठन को कर रहे मजबूत
MP BJP News, MP Assembly Election 2023, Madhya Pradesh Assembly elections, Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, MP Assembly Election 2023 Date, Madhya Pradesh Vidhan Sabha Election, मध्यप्रदेश चुनाव 2023, MP Election 2023, MP Today News MP News, MP ki Taza Khabre, Today Mp News, MP Election News,

▪️ ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार, भोपाल।
MP BJP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजने में भले अभी तीन माह का समय शेष है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हर स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा बनाए गए मास्टर प्लान पर सत्ता और संगठन ने एक साथ काम प्रारंभ कर दिया है। आमजनता के बीच में जाकर सरकार की छवि को निखारने और हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोर्चा संभाल लिया है।
शिवराज-महाराज की जोड़ी ने अलग-अलग जिलों में जाकर सरकार की छवि को निखारने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है ताकि चुनाव का समय आने तक किसी भी प्रकार की कोई एन्टीइन्कम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का वातावरण नहीं रहे। महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा अपने प्रभाव वाले जिलों में जाकर एक आम नागरिक की तरह से लोगों से मुलाकात कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो लगातार प्रदेश के चारों तरफ अलग-अलग जिलों में यात्रा और कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के पक्ष में मतदाताओं की फौज खड़ी करने में जुट गए हैं। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में लगातार जोश भरने के लिए प्रतिदिन संवाद कर रहे हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के नेतृत्व में वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा संगठन के दृष्टिकोण से 57 जिले और 1070 मंडलम को विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका से अवगत करा रहे हैं। मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान और पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए प्रशिक्षित कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की इस पहल से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा संचार देखा जा रहा है और पार्टी को मजबूती के साथ चुनावी मैदान में खड़ा करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश झलक रहा है। जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2023 में जरूर मिलेगा।
बताते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिवराज-महाराज और वीडी-हितानंद के कामकाज से खुश बताए जा रहे हैं। जिसके साफ संकेत ग्वालियर में संपन्न हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिखाई दिए थे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष द्वारा सरकार पर फेंके गए कीचड़ को साफ करके एक आम नागरिक के अधिकारों वाली सरकार होने का संदेश दे रहे तो वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताकर जोश भरने तथा चुनाव के लिए मुस्तैदी के साथ तैयार करने में दिन-रात लगे हुए हैं।



