22 फरवरी को बैतूल में चलेगा प्रदेश कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 22 फरवरी को बैतूल के ग्रामीण क्षेत्रों में घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाएगी। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच परचे बांटकर उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की खराब होती दशा जैसे विषयों से अवगत कराएंगे। किस प्रकार भाजपा की गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी, मंहगाई बढ़ रही है, सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है आदि मुद्दों पर कांग्रेस का विशेष फोकस रहेगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरूण कालभोर, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश माथनकर ने बताया कि 22 फरवरी मंगलवार को प्रात: 11 बजे माथनी में, दोपहर 12 बजे कढ़ाई, दोपहर 1 बजे सेहरा, दोपहर 2 बजे बारव्ही शाम 4 बजे लाखापुर में घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की सदस्यता के लिए जनता को जोड़ने के साथ ही कांग्रेस की 15 महीने और भाजपा के 18 साल की सरकार की तुलनात्मक जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता फैलाने का भी काम किया जाएगा। इस दौरान महंगाई, बिजली के बढ़ते बिल, बेरोजगारी, मंदे पड़े धंधे, व्यापार व्यवसाय, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और सरकार की झूठी घोषणाओं को लेकर कार्यकर्ता जनता को पर्चे बाटेंगे।
मण्डलम अध्यक्षों को सौंपी महत्वपूर्ण जवाबदारी
अभियान के समन्वय के लिए ब्लॉक अध्यक्ष तरूण कालभोर ने ग्रामवार समन्वयकों की नियुक्ति व मण्डलम अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है। माथनी में विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत, मण्डलम अध्यक्ष भावराव धोटे, भद्दू झर्रे, यतीन्द्र सोनी, मनमोहन पारधे, जनक चौधरी, तुलसीराम पारधे, हरीराम पारधे, रामप्रसाद रावते, चिंत्या यादव, मनीष पुण्डे, सूरत खोबरे, निलेश नारे , पिरमू मोरले, किशोर पारधे, राजाराम पारधे, कलीराम पटेल, कढ़ाई-मण्डलम अध्यक्ष रामशंकर साबले, गोकुल पंवार, मंशाराम इवने, जगन्नाथ बर्डे, नवीलाल यादव, गणेश पंडाग्रे, सोहन वाड़िवा, योगेश वराठे, धन्नू उईके, प्रेम पटेल, फूलचंद वट्टी, मनक पटेल, ईश्वर पाल, कमलेश नाहरिया, बलराम पाल, सेहरा-विधायक प्रतिनिधि प्रफुल्ल काले, नारायण सरले , जिला कांग्रेस उपाध्य?क्ष दयाल पटेल, डॉ.अयोध्या प्रसाद दुबे, गोकुल नरवरे, खुशीराम लिल्होरे, कमल किशोर लिल्होरे, लोकेश हारोड़े, संजय खाण्डवे, जगदीश गावण्डे, कृष्णा हारोड़े, मुन्ना् मानकर, विनोद लिल्होरे, बबलू वाघमारे, भरत तोमर, प्रमोद गायकवाड़, रम्मू राजपूत, कमलेश, दीपक सोलंकी, गज्जा वामनकर, अर्जुन वामनकर, तिलक गोरिया,ललित बारंगे,मोनू पंवार, मंटू पटेल, बारव्ही- पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण धोटे, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्य्क्ष बब्बा राठौर, गुलाब धोटे, राजा साहू, गोलू लोखण्डे, विजय राने, डॉ संजय सोनारे, रंजीत सलाम, आकाश साहू, सुदर्शन राने, सागर धोटे, सहदेव चिल्हाटे, गूलाब खातरकर, दिलीप धोटे, मनोज कोसे, रामदयाल साहू, रामसेवक जितपुरे, जगदीश चढ़ोकार, लाखापुर- मण्डलम अध्यक्ष शंकर तुमराम, प्रकाश माथनकर, दशरथ सैलूकर, सुनील धुवे, अरूण बिसोने, गोकुल आठोले, अरविंद बेले, राजकुमार गदरे, ललित यादव, मोहन यादव, भूरा यादव, सुशीला सिरसाम, नेहरू राठौर, अरूण राठौर, बबलू यादव, मंगरया यादव, बद्री यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव, रामगोपाल यादव, रिंकू पटेल, रवि शंकर रावत, राकेश गंगारे, जगदीश करारिया, सोनू राठौर , बंशी बिसोने को ग्रामवार समन्वयक नियुक्त किया गया।



