वायरल अपडेट

Bride Dance Video: Priti Zinta के गाने पर दुल्हन ने अपने ही शादी में किया झूम-झूम कर Dance, वीडियो देख लोगों के उड़े होश…

Bride Dance Video: The bride danced on Priti Zinta's song at her own wedding, people were shocked after watching the video...

Bride Dance Video : शादी के हर मूवमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। कोई दुल्‍हन डांस के साथ एंट्री करके वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है तो कोई अपनी अजीबोगरीब हरकत कर देखने वालों को हैरान कर देती है। ऐसा ही एक दुल्‍हन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। इस वीडियो में दुल्‍हन ने ऐसा धमाकेदार डांस कि लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया है।

यहां देखें दुल्‍हन का वीडियो (Bride Dance Video)….

दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस (Bride Dance Video)

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में लाल जोड़े में सजी हुई दुल्हन नजर आती है, जो भारी भरकम लहंगे में झूम-झूम कर नाच रही है। उसे चारों ओर से लोगों ने घेर कर रखा है और वह अपनी ही धुन में डांस कर रही है। दुल्हन फिल्म सोल्जर के बल्ले-बल्ले गाने पर धमाकेदार डांस कर रही है। उछलती-कूदती और झूमती इस दुल्हन का डांस देख लोगों का यही कहना है कि इसे देख कर लग ही नहीं रहा कि ये खुद दुल्हन है।

यूजर्स ने जमकर किए कमेंट (Bride Dance Video)

सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और 30 हजार से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये भूल गई है कि इसी की शादी है। दूसरे ने लिखा, लगता है दो पैक लगा लिया है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, जब मम्मी-पापा पसंद के लड़के से शादी करवा दें तो ऐसी ही खुश होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है सालों से रुका हुआ था दीदी का डांस, आज ब्लास्ट हो गया। कोई नहीं रोकेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button