देश/विदेश

Hathi ka video: स्कूटी चला रही महिला के सामने अचानक आ गया हाथी, बड़ी मुश्किल से बचाई हाथी ने अपनी जान, बोला- जान बची और लाखों पाए…, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Hathi ka video: स्कूटी चला रही महिला के सामने अचानक आ गया हाथी, बड़ी मुश्किल से बचाई हाथी ने अपनी जान, बोला- जान बची और लाखों पाए..., वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Hathi ka video: महिलाओं के द्वारा वाहन चलाए जाने को लेकर आए दिन कई चुटकुले (Best Jokes) बनते हैं और खासे लोकप्रिय भी होते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई विडियोज (Social Media Viral Video) भी आते रहते हैं जो कि हमें हंसा कर लोट पोट कर देते हैं। हालांकि सड़कों पर ज्यादा चलने का अनुभव नहीं होने से हड़बड़ाहट में महिलाओं से ऐसी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन कुछ गलतियां वाकई में लोगों को जमकर गुदगुदाती भी हैं। ऐसे कई वीडियो हम सोशल मीडिया (Social media) के माध्यम से पहले भी देख चुके हैं।

आप जानते ही हैं कि सोशल मीडिया अब मनोरंजन का ऐसा सशक्त माध्यम बन गया है कि इसकी जगह शायद ही कोई दूसरा माध्यम ले पाए। मनोरंजन के लिए इस पर जहां एक से बढ़कर एक वीडियो आते हैं वहीं लोग इसके जरिए अपनी क्रिएटिविटी भी जाहिर करते हैं। कुछ क्रिएटिविटी तो इतनी गजब की होती है कि लोग भी देखकर दंग रह जाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया आज ज्ञान का भंडार भी बन चुका है। कई ज्ञानवर्धक और उपयोगी बातें भी यह सोशल मीडिया हमें सिखाता है।

खैर, इन सबसे हटकर आज हम बात करेंगे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे उस वीडियो की जिसमें एक स्कूटी चालक से विशालकाय हाथी बाल-बाल बचा। आप जानते ही हैं कि आईएफएस सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) अपने ट्विटर अकाउंट पर एक से बढ़कर एक मजेदार जानकारियां देते रहते हैं। वे कई वन्य जीवन के रुपहले संसार से यूजर्स को रूबरू कराते हैं तो कभी बेहद रोचक वीडियो से ठहाके लगाने को मजबूर कर देते हैं।

दो दिन पहले भी उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इसका शीर्षक उन्होंने दिया है ‘महिला ड्राइवर से हाथी बड़ी मुश्किल से बच पाया’ (Elephant barely managed to save herself from the lady driver)। इस मजेदार वीडियो (Funny Video) में नजर आ रहा है कि एक महिला स्कूटी से कहीं जा रही है। उसके पीछे संभवतः उसका बच्चा बैठा है। इसी बीच उसके ठीक अचानक सामने सड़क के एक ओर से एक विशालकाय हाथी आ जाता है। यूं तो तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक कोई भी छोटा जानवर भी आ जाए तो हड़बड़ाहट हो ही जाती है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में यदि सामने विशाल हाथी हो तो हादसे के अलावा जान का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में कोई महिला क्या बल्कि पुरुष चालक की भी सिट्टी पिट्टी गुम होना स्वाभाविक है।

ऐसा ही उस महिला स्कूटी चालक के साथ भी हुआ। हाथी को सामने देखते ही उसकी घबराहट खासी बढ़ गई। ऐसे में उसका हाथ स्कूटी के ब्रेक पर जाने की बजाय एक्सीलेटर पर चला गया और स्पीड और बढ़ गई। उधर हाथी की भी कमोबेश यही हालत थी। अव्वल तो वह अचानक इतने पास स्कूटी देखकर ही घबरा गया। फिर, स्पीड बढ़ी स्कूटी को अचानक अपनी ओर आती देख उसकी घबराहट और बढ़ गई। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए उसने तेज भागना ही उचित समझा। इस मशक्कत में वह तेजी से सड़क की दूसरी ओर भागता है। वहीं उसके पीछे बनी जगह से फिर महिला अपनी स्कूटी निकाल लेती है। हाथी के सुरक्षित निकल जाने के बाद उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह यह कह रहा हो कि ‘जान बची और लाखों पाए…!’ ट्विटर पर आईएफएस नंदा का यह वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। आप भी देखें वह रोचक और दिलचस्प वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button