धर्म/अध्यात्म अपडेट

Rashifal 7 Oct 24 : कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा दिन, प्रमोशन मिलने के आसार

Rashifal 7 Oct 24 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 7 Oct 24 : कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा दिन, प्रमोशन मिलने के आसार

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 7 Oct 24 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

पञ्चमं माँ स्कन्दमातेति देवय्यै नमोस्स्तुते

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह
तिथि- चतुर्थी 09:46:59, पश्चात-पंचमी
दिन- प्तसोमवार, सूर्य प्रविष्टे 22 आश्विन गते,
नक्षत्र- अनुराधा 26:24:07
योग- प्रीति 06:38:37, पश्चात-आयुष्मान
करण- विष्टिभद्र 09:46:59, पश्चात-बव
सूर्य- कन्या राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:18:34
सूर्यास्त- 17:58:35
दिन काल- 11:40:00
रात्रि काल- 12:20:32
चंद्रोदय- 10:13:10
चंद्रास्त- 20:32:49
राहू काल- 07:46-09:14 अशुभ
यम घंटा- 10:41-12:09 अशुभ
अभिजित- 11:45-12:32 शुभ
प्रदोष- 17:59-20:28 तक
गंड मूल- 26:24 से अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:19-07:46
शुभ- 09:14-10:41
चर- 13:36-15:04
लाभ- 15:04-16:31
अमृत- 16:31-17:59

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:59-19:31
लाभ- 22:36-24:09
शुभ- 25:41-27:14
अमृत- 27:14-28:47
चर- 28:47-30:19

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:19 – 07:17
शनि- 07:17 – 08:15
बृहस्पति- 08:15 – 09:14
मंगल- 09:14 – 10:12
सूर्य- 10:12 – 11:10
शुक्र- 11:10 – 12:09
बुध- 12:09 – 13:07
चन्द्र- 13:07 – 14:05
शनि- 14:05 – 15:04
बृहस्पति- 15:04 – 16:02
मंगल- 16:02 – 17:00
सूर्य- 17:00 – 17:59

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:59 – 19:00
बुध- 19:00 – 20:02
चन्द्र- 20:02 – 21:04
शनि- 21:04 – 22:05
बृहस्पति- 22:05 – 23:07
मंगल- 23:07 – 24:09
सूर्य- 24:09- 25:11
शुक्र- 25:11- 26:12
बुध- 26:12- 27:14
चन्द्र- 27:14- 28:16
शनि- 28:16- 29:17
बृहस्पति- 29:17- 30:19

आज 7 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। अधिकांश ग्रह आपको बहुत कुछ देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने भीतर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। युवा जितने चाहें उतने सफल हो सकते हैं। किसी से बात करने से आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इस वजह से थोड़ी सी सफलता हाथ से निकल सकती है जिससे नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में इस समय परेशानी होगी लेकिन संयम रखें। प्रेम संबंध अधिक घनिष्ठ हो सकते हैं। सेहत ठीक रह सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। यदि आप किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह सक्रिय रहेंगे और आपके काम में नकल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आप धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपकी छवि और निखरेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – संतरी है।

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें, इससे दूसरों की गलती से भी आप सुरक्षित रहेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए दिन ठीक है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि वाले विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी ऊर्जा का अधिकतम लाभ उठाएं। दोपहर के समय अधिक लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं, यात्रा भी संभव है। कुछ अनावश्यक खर्चे होंगे लेकिन साथ ही धन संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने आक्रामक स्वभाव के कारण किसी के साथ संबंध खराब कर सकते हैं। जनसंपर्क आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए संसाधन उत्पन्न कर सकता है। प्रेम संबंध अधिक घनिष्ठ हो सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे जिससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। आप नई ऊंचाइयों को छूने के चक्कर में किसी गलत काम में हाथ डालने से बचें। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप किसी नए प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार संबंधी यदि कुछ योजनाएं बनाएं तो उसमें आपको किसी को भी साझेदार बनाने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – फिरोजी है।

6 कन्या राशि :- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। रोजगार में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। इसलिए ऑफिस टाइम पर जायें, नही तो इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ कहीं डिनर का प्लान बनाएंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए बाहर जाकर काम करने पर ध्यान देने का है। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। मन के अनुसार फल मिलने से आपको प्रसन्नता मिलेगी और आमदनी का जरिया बन सकता है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऐसे में थोड़ी सी सफलता हाथ से निकल सकती है। साथ ही मन में क्रोध और चिड़चिड़ापन का अनुभव होगा। व्यवसाय से जुड़े किसी भी व्यवसाय में इस समय अन्य लोगों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी कर रहे लोग अपने कामों के प्रति सजग रहेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, लेकिन जल्दबाजी में आप किसी पर भरोसा करेंगे तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी अपने मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

9 धनु राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपका विदेश का प्लान भी बन सकता है। सरसों के तेल दान देने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के सिर पर कुछ नई जिम्मेदारियां और अधिक काम का बोझ होगा, इसलिए आराम और मस्ती पर ध्यान दिए बिना अपने काम पर ध्यान दें। आपको जल्द ही सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। ज्यादा चर्चा करने में समय बर्बाद न करें, नहीं तो थोड़ी सी सफलता हाथ से निकल सकती है। साथ ही बाहरी लोगों से प्रभावित हुए बिना अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा धन की बर्बादी करने के बराबर होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खांसी की समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई मन मुताबिक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप भाईचारे के कारण किसी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आप अपने आलस्य के कारण कुछ कामों को बाद पर टाल सकते हैं जो आपके लिए परेशानी लेकर आएगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीच है।

12 मीन राशि :- आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आपके व्यापार में चार गुना इजाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button