बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: पेड़ से टकराई पिकअप, चार लोग हुए घायल, डायल 100 ने कराया अस्पताल में भर्ती, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बैतूल। जिले के आठनेर क्षेत्र में पेड़ से टकराकर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर 100 डायल ने मौके पर पहुंचकर सभी को आठनेर अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत गोंडी घोगरा गाँव में पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी।

(अ) करूणा अस्पताल की और भी करतूतें उजागर, हुए थे तीन और अवैध गर्भपात, दुष्कर्म पीड़िता भी आई सामने, डॉक्टर की संपत्ति की जुटाई जा रही जानकारी

सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 100 स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुँच कर बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को डायल-100 स्टाफ ने एफआरव्ही वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button