बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suspicious death : नागपुर जाने के लिए बस में बैठा था युवक, रेलवे ब्रिज के नीचे मिली लाश, हाथ है कटा हुआ

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एक युवक की हाथ कटी लाश चिचन्डा रेलवे ब्रिज के नीचे पड़ी हुई मिली है। युवक रात को 9 बजे मालेगांव से बस में सवार होकर नागपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वह नागपुर नहीं पहुंचा। जिससे कि पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। युवक ग्राम बरखेड का कोटवार था।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल पुत्र अशोक नागले (34) बरखेड़ बीती रात नागपुर जाने के लिए मित्र के साथ बरखेड़ से बाइक पर निकला था। उसके एक मित्र ने उसे मालेगांव जोड़ पर बस में बिठाया था। जहां से वह नागपुर के लिए रवाना हुआ था। रात लगभग 3 बजे रेलवे ब्रिज के नीचे रेलवे के ट्रैक मेन को एक शव पड़ा दिखा। जिसकी सूचना उसने मुलताई पुलिस को दी।

    सूचना पर मुलताई पुलिस ने गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचकर एक एंबुलेंस से शव को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही साफ हो पाएगी कि नेपाल की मौत कैसे हुई है। इधर बताया जा रहा है कि नेपाल का एक हाथ कटा हुआ है, ऐसे में शंका जताई जा रही है कि रेल से कटने से उसकी मौत हुई है।

    नेपाल के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि नेपाल रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा। वह तो नागपुर जाने के लिए घर से निकला था, नागपुर से आंध्र प्रदेश निजी काम से से जा रहा था। वह बस से कैसे उतरा और उसके साथ बाद में क्या हुआ, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button