बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दो और हादसे: दो लोगों की मौत, पीएम करवा कर परिजनों को सौंपे पुलिस ने शव

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले में बुधवार को 2 और सड़क हादसे हुए जिनमें 2 लोगों की जान चली गई। यह दोनों हादसे चिचोली थाना क्षेत्र में हुए हैं। एक दुर्घटना तेज रफ्तार बाइक के झाड़ियों में घुस जाने से हुई जबकि दूसरी दुर्घटना में युवक खाई में गिर गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर चिरापाटला के समीप भौंरा निवासी अंकुर पिता हरी कहार की मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर ढाबे के पास झाड़ियों में घुस गई। इससे अंकुर की मौत हो गई। बताया जाता है कि अंकुर ट्रक लेकर चिरापाटला वेयर हाउस के लिए माल भरने के लिए आया था, लेकिन दूसरे दिन माल भरने की जानकारी के बाद चिचोली में ट्रक खड़ा कर अपने रिश्तेदार की साइकिल से चिरापाटला जा रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

    दूसरी दुर्घटना में चिचोली थाना क्षेत्र के ही डोलीढाना रतनपुर निवासी सुखदयाल पिता सनकीलाल पांसे की मौत हो गई। बताया गया कि सुखदयाल रात्रि में अपनी मोटर साइकिल से आमढाना के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

    यह भी पढ़ें… हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी: एक की मौत, तीन गंभीर

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button