बैतूल अपडेट

Alert : बैतूल शहर के जोन-2 में भी आज से 22 अक्टूबर तक बिजली कटौती

Alert : बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के द्वारा 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तथा 21 और 22 अक्टूबर 2024 को 11 केव्ही चिखलार, 11 केव्ही इटारसी रोड, 11 केव्ही सदर, 11 केव्ही टिकारी, 11 केव्ही गौठाना तथा 11 केव्ही टाऊन-2 में अलग-अलग तिथियों में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

Alert : बैतूल शहर के जोन-2 में भी आज से 22 अक्टूबर तक बिजली कटौती

Alert : बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के द्वारा 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तथा 21 और 22 अक्टूबर 2024 को 11 केव्ही चिखलार, 11 केव्ही इटारसी रोड, 11 केव्ही सदर, 11 केव्ही टिकारी, 11 केव्ही गौठाना तथा 11 केव्ही टाऊन-2 में अलग-अलग तिथियों में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

प्रबंधक ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक 11 केव्ही चिखलार फीडर के अलंकार विहार, चिखलार, सोनाहिल कॉलोनी, हर्राढाना, शक्ति नगर आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

17 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

17 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही इटारसी रोड फीडर के फॉरेस्ट नॉका, बालाजी विहार, गाड़ाघाट, इटारसी रोड, चक्कर रोड, अनुराग टेंट हाऊस, सरस्वती स्कूल, बसंत पेट्रोल पंप, बीईडी कॉलेज के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

18 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

इसी प्रकार 18 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही सदर फीडर के एमपीईबी कॉलोनी, अग्निहोत्री कॉलोनी, सतपाल आश्रम, प्रताप वार्ड, सुपर किराना, सिंडकेट बैंक, एसबीआई बैंक गेंदा चौक, ब्रम्हाकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटीआई, एफसीआई गोडउन, विनायक रेसीडेंसी, द्वारा भट्टी रोड, मिल्क प्लॉट, एचएमटी फैक्ट्री आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

19 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

प्रबंधक ने बताया कि 19 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही टिकारी फीडर के बच्चा जेल, प्रताप वार्ड, महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गाड़ाघाट पंप, पटने आटा चक्की, नागदेव मंदिर टिकारी, इसाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णपुरा ठाकरे की चाल, मोती वार्ड, डॉ. कसेरा, गोठी कॉलोनी, फांसी खदान से दादावाड़ी, गोठी कॉलोनी, फांसी खदान, डॉ.पाड़ी गौठाना नाका, शारदा नगर, वैष्णवी नगर, गंगोत्री कॉलोनी, कमानी गेट, थाना चौक, मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गूड़ बाजार, गांधी चौक, साई मंदिर टिकारी, ग्रीन स्टेट कॉलोनी तथा भुजलिया घाट के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

21 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

प्रबंधक ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही गौठाना फीडर के शारदा नगर, गौठाना, रानीपुर रोड, फांसी खदान, पाड़ी हॉस्पिटल, बैतूल टाऊन कॉलोनी, भिलवा टेक, कृष्णपुरा टिकारी, मोती वार्ड, न्यू बारस्कर कॉलोनी, बसोड़ी मोहल्ला आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

22 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2024 को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही टाऊन-2 के लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, बारस्कर कॉलोनी, इंदिरा वार्ड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कॉलेज, वीवीएम कॉलेज, तल्लैया मोहल्ला, अंबेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कॉलोनी, नेहरू पार्क, बस स्टैंड, एमजी कॉम्पलेक्स, लल्ली चौक, सीमेंट रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Power Cut Betul : मेंटेनेंस के लिए छह दिन 4 घंटे बंद रहेंगी बिजली

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button