बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : आग का तांडव जारी: अब शाहपुर में 5 एकड़ खेत की फसल हुई खाक, लाखों का नुकसान

● नवील वर्मा, शाहपुर
क्षेत्र में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जंगल में तबाही मचाने के बाद आज आग ने शाहपुर के एक खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब 5 एकड़ की गेहूं की फसल राख हो गई। इससे खेत मालिक को तगड़ा नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक आज शाहपुर निवासी कृषक रिंकू राठौर के खेत में आग लग गई। इससे खेत में डेढ़ एकड़ में खड़ी फसल और साढ़े तीन एकड़ में कटी रखी गेहूं की फसल पूरी तरह से खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की फायर बिग्रेड पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

आग से फसल के साथ ही खेत में रखा पाइप एवं अन्य कृषि उपकरण भी जल गए। आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। इस पर पटवारी ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया है।

शाहपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड खराब पड़ी है। यदि वह चालू होती तो इतना नुकसान नहीं होता। एक दिन पहले भी कुंडी के जंगल में आग लग गई थी। जो कि बांकाखोदरी तक पहुंच गई थी। उस पर काबू पाने के लिए भी घोड़ाडोंगरी और सारणी से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई थी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button