बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

लालिया पहाड़ पर मिले दोनों शवों की हुई पहचान, युवक आठनेर के बेलकुंड का और किशोरी बैतूल क्षेत्र की, कई दिन पुराने हैं शव

प्रतीक चित्र : इस फोटो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के चिखलार क्षेत्र में स्थित लालिया पहाड़ पर मिले युवक और किशोरी की शिनाख्त हो गई है। युवक आठनेर क्षेत्र का रहने वाला है और बैतूल में रहकर पढ़ाई करता था। दूसरी ओर किशोरी बैतूल क्षेत्र की ही है।

    कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम लालिया पहाड़ पर दो लाशें लटकी होने की सूचना मिली थी। जिसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आज होशंगाबाद से एफएसएल की टीम बैतूल पहुंची। उनके साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। लाशों को देखकर ऐसा लग रहा है कि 15-20 दिन पुरानी हैं।

    मौके पर की गई जांच में मिले दस्तावेज से पता चला है कि युवक का नाम राजकुमार बारस्कर है और आठनेर थाना क्षेत्र के बेलकुंड गांव का है। बताया जाता है कि राजकुमार बारस्कर के माता-पिता दोनों टीचर हैं और राजकुमार बैतूल पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा जिस युवती का शव मिला है वह बैतूल क्षेत्र की ही है। हालांकि उसके नाबालिग होने से पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस ने दोनों के परिवारों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

    बैतूल के लालिया पहाड़ पर एक चुनरी से फांसी पर लटके मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जानकार बताते है कि लाशें कई दिनों से लटकी हुई है। तापमान ज्यादा होने के कारण उनका फ्लूड नीचे आ गया है, जिससे वे कंकाल जैसी दिख रही हैं। सिर के बाल भी जल चुके हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मौत के कारण क्या है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

    घटना स्थल पर कोतवाली टीआई अपाला सिंह, होशंगाबाद से आए एफएसएल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश यादव, एसआई फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ आबिद अंसारी, कोतवाली एसआई श्री पवार, एएसआई अरविंद दीक्षित और फोटोग्राफर सुभाष माकोड़े पुलिस बल के साथ पहुंचे थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button