बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजयुमो बैतूल के 10 मंडल अध्यक्षों का हुआ ऐलान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं बैतूल भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से 10 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आशीष शुक्ला शाहपुर, जयपाल नरवरे आठनेर नगर, पंकज वागद्रे आठनेर ग्रामीण, सजल शुक्ला रतनपुर, मनीष खंडाग्रे आमला ग्रामीण, वरूण धोटे कोठीबाजार, अंकित वर्मा चिचोली नगर, लोकेश यादव मुलताई नगर, पलाश कड़वे दुनावा और शंकर चौहान को दामजीपुरा मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button