बैतूल अपडेट

Betul IPL News: आईपीएल का सट्टा खिलाते एक और गिरफ्तार, सवा लाख से ज्यादा का मिला लेन देन

Betul IPL News: Another arrested for betting on IPL, transaction worth more than 1.25 lakh

Betul IPL News: आईपीएल का सट्टा खिलाते एक और गिरफ्तार, सवा लाख से ज्यादा का मिला लेन देन

Betul IPL News (बैतूल)। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही धरपकड़ के बावजूद जिले में आईपीएल के सट्टे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब थाना बैतूल गंज पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके इंदौर के साथी पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना गंज बैतूल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध 4 (क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति आईपीएल मैच पर टीम की हारजीत पर मोबाईल फोन से बुकिंग कर रुपये-पैसों का दांव लगाकर खेल खेल रहा है।

जो सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गंज मस्जिद चौक पर घेराबंदी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम भरत पिता विजय गंगवानी उम्र 40 साल निवासी राजेंद्र वार्ड गंज बताया। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इंदौर के चंदन नामक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टे के रुपये-पैसे लिंक एवं पासवर्ड खरीदने तथा चुकारा देने की बात स्वीकार की।

उक्त व्यक्ति के दोनों ओप्पो कंपनी के मोबाईल फोनों को चेक किया गया जो फोन में आईपीएल सट्टे के रुपये-पैसों के लेन देन अलग-अलग समय एवं दिनांक पर विभिन्न राशियों के कुल 128000 (एक लाख अट्ठाईस हजार रूपये) के लेन देन का आनलाईन ट्रांजेक्शन होना पाया गया। आरोपी भरत गंगवानी एवं उसके इंदौर निवासी साथी चंदन के विरुद्ध अपराध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 109 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के दोनों ओप्पो कंपनी के मोबाईल फोनों को जप्त किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक एबी मर्सकोले, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, प्रधान आरक्षक संदीप, मयूर, सचिन, आरक्षक अतुल की विशेष भूमिका रही। (Betul IPL News)

Related Articles

Back to top button