
Samathan Mulya Par Dhan Kharidi : बैतूल। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की रफ्तार जिले में फिर धीमी पड़ गई है। जिले को मिले लक्ष्य के मुताबिक आधी भी खरीदी अभी तक नहीं हो पाई है। यही हाल रहे तो लक्ष्य पूरा होना बिल्कुल संभव नहीं दिख रहा है।
धान की बिक्री के लिए किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन तो किया, लेकिन उपज बेचने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिले में धान खरीदी के लिए कुल 12 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7809 किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीयन किया है। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
अब तक उपज बेचने के लिए 3788 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। जिसमें से 3524 किसानों ने ही उपज बेची है। अब तक सभी केंद्रों पर कुल 23,370 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
जिले को इतना मिला है लक्ष्य (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
जिले को धान खरीदी के लिए लगभग 52 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को देखा जाए तो आधी भी खरीदी नहीं हुई है। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
अब इतने दिन ही बचे शेष (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
किसान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खरीदी की अंतिम तिथि 19 जनवरी है। किसानों को धान की उपज बेचने के लिए महज 19 दिनों का समय शेष रह गया है। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
पंजीयन के अनुसार आधे भी किसानों ने उपज नहीं बेची है। कुछ किसानों ने स्लॉट बुक कराकर छोड़ दिया और उपज नहीं बेच पाए।
- यह भी पढ़ें : Indian Railways: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर सकेंगी महिलाएं, भारतीय रेलवे देता है ये खास सुविधाएं
किसानों का करोड़ों का भुगतान रुका है (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
समर्थन मूल्य पर धान की उपज बेचने वाले किसानों का करोड़ों का भुगताान अटका है। किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान परेशान हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक उपज बेचने वाले किसानों को 27.30 करोड़ का भुगतान हो चुका हैं। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
- यह भी पढ़ें : Hindi Jokes: प्रेमिका- जानू मैं अपना पर्स घर पर ही भूलकर आ गई हूं, मुझे एक हजार रुपये….
कुल किसानों को 51 करोड़ का भुगतान होना है। अभी भी कई किसान भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वे कभी बैंक के चक्कर काट रहे हैं तो कभी समितियों के पास जाकर अपनी समस्या बता रहे हैं। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
- यह भी पढ़ें : New Moter Vehical Act: नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में थमे सैकड़ों बसों और ट्रकों के पहिए, यात्री परेशान
समितियों का कहना है कि उपज खरीदी के बाद किसानों को शासन स्तर से भुगतान किया जाता है। भुगतान की प्रक्रिया अधिकारियों के हाथ में नहीं है। अधिकारी किसानों को आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही उन्हें भुगतान होगा। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण भी कई किसान उपज बेचने से परहेज करते हैं। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
परिवहन का काम भी पूरा नहीं (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
समर्थन मूल्य में धान खरीदी के बाद परिवहन होना है, लेकिन परिवहन की रफ्तार भी धीमी गति से चल रही है। परिवहन कार्य पूरा नहीं होने के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि परिवहन का कार्य जिले के 9 मिलर्स को सौंपा गया है। जिन्हें खरीदी केंद्र से उठाव करना हैं। (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
- यह भी पढ़ें : Betul Me Dharmantaran: धर्मांतरण के विरोध में दोपहर तक बंद रहा चिचोली, फरार आरोपी भी गिरफ्तार
मिलर्स के पास धान उठाव के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उठाव की गति धीमी पड़ गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक खरीदी गई उपज का लक्ष्य 80 प्रतिशत उठाव हुआ है। शेष उठाव का कार्य जल्दी पूरा किया जाएगा।
अधिकारियों का यह है कहना (Samathan Mulya Par Dhan Kharidi)
इस बारे में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम का कहना है कि समर्थन मूल्य पर 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी हुई है। अभी अंतिम तिथि के लिए कुछ दिन शेष है। इन शेष दिनों में ओर तेजी से खरीदी होगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Bijali Sankat : चलने से ज्यादा जल रहे ट्रांसफार्मर, फसलों पर पड़ रहा असर, क्षमता बढ़ाने लिखा महाप्रबंधक को पत्र
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇