MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन को लेकर गृह विभाग ने एक बार फिर अहम कदम उठाया है। राज्य में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में भोपाल, उज्जैन समेत कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली में नई दिशा देखने को मिल सकती है।
भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत हरिनारायण चारी मिश्रा को नई जिम्मेदारी देते हुए पुलिस मुख्यालय में आईजी एससीआरबी के पद पर पदस्थ किया गया है। लंबे समय तक मैदानी पुलिसिंग का अनुभव रखने वाले मिश्रा अब तकनीकी और रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
जोगा को परिवहन विभाग की कमान
उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी गई हैं। माना जा रहा है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मिलेगा।
विशेष डीजी स्तर पर भी फेरबदल
पंकज कुमार श्रीवास्तव, जो अब तक स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी और सतर्कता का प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ की जिम्मेदारी हटा ली गई है।
अनंत कुमार सिंह को बनाया स्पेशल डीजी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
तकनीकी और नारकोटिक्स विभाग में बदलाव
एडीजी नारकोटिक्स केपी वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, डी श्रीनिवास वर्मा को एडीजी पीएचक्यू से हटाकर एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है और उन्हें एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उज्जैन, भोपाल और अन्य रेंज में नई पोस्टिंग
खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के बीच जारी आदेश में अंशुमान यादव को संचालक खेल और युवक कल्याण विभाग बनाया गया है। राकेश गुप्ता को एडीजी के साथ-साथ उज्जैन रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। संजय तिवारी को आईजी भोपाल देहात, चैत्रा एन को आईजी शहडोल और ललित शाक्यवार को आईजी बालाघाट जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना पहुंचा 1.75 लाख पर तो चंडी 4 लाख के हुई पार
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



