बड़ी खबरें

Betul News: पुत्री से मिलने उसके घर जाते समय पुलिया से नीचे गिरा ग्रामीण, हुई दर्दनाक मौत

Betul News: पुत्री से मिलने उसके घर जाते समय पुलिया से नीचे गिरा ग्रामीण, हुई दर्दनाक मौत

▪️ दीनू पवार, सांईखेड़ा

बैतूल जिले के सांईखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनापानी के समीप गाँव से बाहर बनी पुलिया से गिरने के कारण एक 55 वर्षीय बुजर्ग की मौत हो गई। घटना रात्रि 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जोहरी लाल धुर्वे उम्र 55 वर्ष निवासी खापा उमरिया अपने ससुराल जुनापानी आया हुआ था। रात्रि के समय अपनी बेटी से मिलने उमनपेठ जा रहा था। इसी बीच गाँव के बाहर बनी पुलिया में पिचिंग के कार्य के लिए सड़क के किनारे रखे पत्थर से टकराने के कारण पुलिया से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके के पर ही मौत हो गई।

ग्राम जूनापानी के लोगों का कहना है कि जब ये प्रधान मंत्री सड़क बनी है तभी पुलिया भी बनी है। लेकिन, निर्माण के दौरान रेलिंग नहीं लगाई गई। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे पहले भी इस पुल पर कई बार घटनाए हो चुकी है। पुल पर ना तो रेलिंग लगी है ना ही रेडियम पट्टी लगी है और ना ही स्पीड ब्रेकर लगे हैं। पुलिया के पास टर्निंग भी बहुत है, जिसकी वजह से घटनाएं होती है।

ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से पुलिया पर रेलिंग ओर रोड पर रेडियम पट्टे एवं ब्रेकर लगवाने की मांग की जा रही है। सूचना पर सांईखेड़ा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई भेजकर मर्ग कायम कर दिया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button