देश/विदेश अपडेट

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती का ये खास दिन क्यों है युवाओं को समर्पित? जानें वजह

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती का ये खास दिन क्यों है यवाओं को समर्पित? जानें वजह
National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती का ये खास दिन क्यों है यवाओं को समर्पित? जानें वजह

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाता है। इसकी शुरूआत UNO द्वारा साल 1984 में हुई थी। इस दिन का उद्देश्य देश के युवाओं को सही मार्ग दर्शन के लिए प्रेरित करना है। भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानंद की आज (12 जनवरी) 161वीं जयंती है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक मध्य परिवार में हुआ था। वे औपनिवेशक भारत में हिंदुत्‍व के पुन: उद्धार और राष्‍ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए जाने जाते थे। इस दिन को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्शों के महत्व को बढ़ावा देना है। तो आइए जानते है क्‍या है इसका मुख्‍य उद्देश्य (National Youth Day 2024)…

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती का ये खास दिन क्यों है यवाओं को समर्पित? जानें वजह
National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद जयंती का ये खास दिन क्यों है यवाओं को समर्पित? जानें वजह

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य (National Youth Day 2024)

भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, उन्होंने न सिर्फ अपने भाषणों से बल्क‍ि अपने पूरे जीवन काल में जैसे उद्धरण प्रस्तुत किए वो दुनिया को सिखाने वाले हैं। उनके काम और विचार युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। (National Youth Day 2024)

युवाओं की विचारधारा और जीवन को सही दिशा देने के उद्देश्य 1985 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इस खास अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में भाषण और प्रतियोगिताएं जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखने का मौका मिल सके। (National Youth Day 2024)

युवा दिवस की थीम (National Youth Day 2024)

हर साल की तरह इस साल भी युवा दिवस युवा दिवस को एक विशेष थीम पर मनाया जा रहा है। इस साल की थीम है, ‘इंट्स ऑल इन द माइंड’ (It’s All In The Mind) यानी जो भी है सबकुछ आपके दिमाग में है। अगर आप जीवन में सफल होने के लिए दिमाग में कोई टारगेट बना लेते हैं और उसे पाने की हर संभव कोशिश करते हैं तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।

बता दें कि स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। वे वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। 25 साल की उम्र में विवेकानंद ने सांसारिक मोह माया त्याग दी थी और संन्यासी बन गए। 1881 में विवेकानंद की मुलाकात रामकृष्ण परमहंस से हुई। जिसके बाद वे पूरे विश्‍व में दार्शनिक और विचारक के तौर पर लोगों को प्रेरित करने लगे। विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य का ज्ञान था। शिक्षा में निपुण होने के साथ-साथ वे भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे।

कैसे मनाते हैं ये दिन? (National Youth Day 2024)

इस दिन स्कूल, कॉलेज में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में, उनके अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button