MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम के 2 रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर कई जिलों से मानसून बिदा हो चुका है और ठंड जोर पकड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में अभी भी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में मानसून के पूरी तरह से बिदा हो जाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर (MP Weather Update) मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से बहने लगी हैं। इन्हीं हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात राज्य के 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

राजगढ़ में सबसे कम रहा तापमान
इस बीच राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इंदौर में तापमान 15.5 डिग्री, धार में 16.5 डिग्री, बैतूल में 17.2 डिग्री, शिवपुरी और खंडवा में 17 डिग्री, गुना में 17.6 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री, भोपाल में 18 डिग्री और ग्वालियर में 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल यही ठंडक आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

कुछ इलाकों में जारी है बारिश
राज्य के कुछ जिलों में अभी भी हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को बालाघाट जिले के मलाजखंड में लगभग एक इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उमरिया, मंडला और सिवनी में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे जिलों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम के इस मिश्रित मिजाज के बीच प्रदेश के अधिकांश इलाकों से अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है।

- यह भी पढ़ें : Seoni police hawala scam: एमपी में पुलिस ने लूटे 3 करोड़ रुपये, एसडीओपी पूजा पाण्डेय और टीआई सहित 9 सस्पेंड
40 से ज्यादा जिलों से मानसून विदा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 35 से अधिक जिलों से मानसून आधिकारिक रूप से लौट गया। इनमें भोपाल, इंदौर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल जैसे जिले शामिल हैं। वहीं पहले ही ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच और रतलाम जैसे 12 जिलों से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका था।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून की वापसी पूर्वी जिलों की ओर बढ़ रही है। अगले एक-दो दिनों में सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।
पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
- यह भी पढ़ें : Pension Sakhi Scheme: महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना की तरह आ रही एक और स्कीम, होगी तगड़ी कमाई
धीरे-धीरे बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल जो ठंडक महसूस की जा रही है, वह पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं का असर है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में रातें ठंडी और सुबहें ठिठुरन भरी होने लगेंगी। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सबसे पहले ठंड का असर महसूस होगा, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में यह कुछ दिन बाद तक पहुंचेगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
