Dr. Aditi Govitrikar : भारत की यह एक्ट्रेस मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में निभाएंगी जज की भूमिका, मिला आमंत्रण
Dr. Aditi Govitrikar: This Indian actress will play the role of judge in Mrs. World competition, received invitation

Dr. Aditi Govitrikar : ‘मिसेज वर्ल्ड’ विवाहित महिलाओं के लिए प्रमुख सौंदर्य प्रतियोगिता है। यह 1984 में अपनी शुरूआत के बाद से ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू हुई यह प्रतियोगिता विश्व स्तर पर सबसे बड़ी प्रतियोगिता बन गई है, जो दुनिया भर में विवाहित महिलाओं की सुंदरता को सम्मानित करती है।
अमेरिका के लॉस वेगास में 2024 में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता को जज करने के लिए भारत की डॉक्टर, मॉडल, अभिनेत्री और मनोवैज्ञानिक डॉ. अदिति गोवित्रिकर (Dr. Aditi Govitrikar) को आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि पर अदिति ने कहा कि मैं विवाहित महिलाओं के लिए सबसे भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज वर्ल्ड में जज बनने का निमंत्रण पाकर बहुत सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रही हूं।
वर्ष 2001 में जीता था यह खिताब (Dr. Aditi Govitrikar)
यह मेरे लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि यह मेरी अपनी सौंदर्य प्रतियोगिता, ‘मार्वलस मिसेज इंडिया’ के हालिया लॉन्च का पूरी तरह से पूरक है। भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में डॉ. अदिति गोवित्रिकर 2001 में प्रतिष्ठित मिसेज वर्ल्ड खिताब की पहली भारतीय प्रतिभागी और विजेता थीं। (Dr. Aditi Govitrikar)
अब जूरी पैनल का हिस्सा बनेंगी (Dr. Aditi Govitrikar)
उनकी जीत ने न केवल उनकी व्यक्तिगत जीत थी, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर विवाहित भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करके उन्होंने पूरे भारत को गौरवान्वित किया था। अब डॉ. अदिति गोवित्रिकर को मिसेज वर्ल्ड 2024 के जूरी पैनल का हिस्सा बनने के लिए एक विशेष निमंत्रण मिला है। (Dr. Aditi Govitrikar)
- Read Also : Optical Illusion: पैनी नजर वाले ही ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपे दो जानवर, 90% लोग हो गए फेल….
इस समय होगी यह प्रतियोगिता (Dr. Aditi Govitrikar)
21 जनवरी, 2024 को लॉस वेगास में होने वाला यह कार्यक्रम सुंदरता, एकता और वैश्विक विविधता का एक शानदार उत्सव होने का वादा करता है। एक डॉक्टर, मॉडल, अभिनेत्री और मनोवैज्ञानिक होने की डॉ. अदिति की विविधता निर्णायक पैनल में उनकी विशिष्ट उपस्थिति बनती है, जो सुंदरता की दुनिया में एक अग्रणी के रूप में अपनी विरासत को जारी रखती है। (Dr. Aditi Govitrikar)



