MP Today News: एमपी में यहां बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया, हजारों को मिलेगा रोजगार

MP Today News: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पहले इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर बड़े निवेशकों को आमंत्रित किया गया। अब इन निवेशकों को जमीन और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नए-नए इंडस्ट्रीयल एरिया (औद्योगिक क्षेत्र) भी विकसित किए जा रहे हैं। इनमें एक अभी तक का प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया भी शामिल हैं।

राज्य का यह सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया रतलाम में विकसित किया जा रहा है। यह विशाल इंडस्ट्रीयल एरिया रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास विकसित किया जाएगा। यह स्थान रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों महानगरों दिल्ली और मुंबई के बीचों बीच स्थित है। एक्सप्रेसवे से जुड़ाव के कारण परिवहन की सुविधा सहज होगी, जिससे निवेशकों को सस्ता और त्वरित लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलेगा।

आधारभूत संरचनाओं के कार्य शुरू (MP Today News)

इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित करने के लिए फिलहाल यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। जिसमें सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यह इंडस्ट्रीयल एरिया न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। साथ ही क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इतने क्षेत्र में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया (MP Today News)

रतलाम जिले में विकसित होने वाला यह औद्योगिक क्षेत्र लगभग 1466 हेक्टेयर भूमि पर फैला होगा। इस परियोजना को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इस भूमि पर सोलर एनर्जी, फार्मास्युटिकल, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इससे रतलाम एक बहुआयामी औद्योगिक हब के रूप में उभर सकेगा।

निवेशकों को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर (MP Today News)

इंडस्ट्रीयल एरिया के भीतर फोरलेन सड़कों का निर्माण, ब्रिज निर्माण, पाइपलाइन नेटवर्क और बिजली आपूर्ति की उन्नत व्यवस्था जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत को मंजूरी दी है।

यह इंफ्रास्ट्रक्चर भविष्य के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह सक्षम होगा। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा संपन्न आधारभूत ढांचा देश-विदेश के निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। सरकार भी यही चाहती है कि यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो सके।

सोलर प्रोजेक्ट्स की प्रबल संभावनाएं (MP Today News)

इस विशाल प्रोजेक्ट के माध्यम से रतलाम को एक मल्टी-स्पेशलिटी इंडस्ट्रियल जोन में परिवर्तित करने का लक्ष्य है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मध्यवर्ती स्थिति रतलाम को लॉजिस्टिक्स हब के रूप में भी स्थापित कर सकती है। क्लीन एनर्जी की दिशा में राज्य सरकार की रुचि को देखते हुए यहां सोलर प्रोजेक्ट्स और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना की भी संभावनाएं प्रबल हैं। फार्मा उद्योग के लिए भी यह क्षेत्र अनुकूल है क्योंकि इसके पास श्रमिक बल, भूमि और लोकेशन की दृष्टि से अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं।

अन्य जिलों में भी बन रहे इंडस्ट्रीयल एरिया (MP Today News)

केवल रतलाम ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए-नए इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित किए जा रहे हैं। इन इंडस्ट्रीयल एरिया में उस क्षेत्र के अनुकूल उद्योग स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में इन नए बन रहे इंडस्ट्रीयल एरिया में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके जल्द ही अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। (MP Today News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment