Deepika Padukone Achievements : एकेडमी म्यूजियम गाला में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, भारत की पहली सेलिब्रिटी

Deepika Padukone Achievements : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लॉस एजेंलिस में आयोजित एकेडमी म्यूजियम गाला में शामिल हुईं। इस इवेंट में इन्वाइट होने वाली वे पहली इंडियन एक्टर/एक्ट्रेस हैं। एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है, जो एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपनी ग्लोबल अचीवमेंट्स से देश को प्राउड फील करने का शानादार मौका दिया है। दरअसल जहां इस साल की शुरुआत में दीपिका ने ऑस्कर में इंडियन गाने को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर कदम रखते हुए इतिहास रचा था।
वहीं अब साल 2023 के खत्म होते-होते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया हैं जो कि अब तक की सबसे बड़ी और खास उपलब्धि बन गई है। दीपिका की दोनों फिल्मों पठान और जवान ने दुनिया भर में 2200 करोड़ से अधिक की कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ा हैं। (Deepika Padukone Achievements)
- Read Also : Jokes In Hindi: एक बहुत ही काला आदमी दुकान पे गया वो इतना काला था कि कोयला भी शरमा जाये और बोला…..
वे उन चंद भारतीयों में से थीं जो किसी भी लिस्ट का हिस्सा नहीं थी, लेकिन टाइम मैगजीन के कवर पर उन्हें जगह मिली। उन्होंने ऑस्कर जैसे सबसे बड़े स्टेज पर एक भारतीय गीत प्रस्तुत किया और अब ये अचीवमेंट भी उनकी लिस्ट में शामिल हो गया है। (Deepika Padukone Achievements)
इस दौरान बैंगनी रंग के वेलवेट गाउन और कम जूलरी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में फैन्स अपने उत्साह को रोक नहीं सके। आखिर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ने फिर से इतने बड़े ग्लोबल मंच पर देश को रिप्रेजेंट करके सभी को गौरवान्वित जो किया है। (Deepika Padukone Achievements)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



