बड़ी खबरें

Fog Alert MP : एमपी के 3 जिलों में मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी, तापमान में बढ़ोतरी

Fog Alert MP : देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने कल सुबह प्रदेश के 3 जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उत्तरी मध्यप्रदेश में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

Fog Alert MP : एमपी के 3 जिलों में मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी, तापमान में बढ़ोतरी

Fog Alert MP : देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने कल सुबह प्रदेश के 3 जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उत्तरी मध्यप्रदेश में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 15 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी है कि कल शनिवार को सुबह प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। दूसरी ओर प्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान ने ट्रैक बदल लिया है। बीती रात पचमढ़ी सहित कई स्थानों पर तापमान में गिरावट आने के बजाय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पचमढ़ी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे एक रात पहले यह 8.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि अमरकंटक में तापमान गिरा है। यहां बीती रात 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले की रात में यह 11.2 डिग्री सेल्सियस था।

इनके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 11, मंडला में 11.2, शाजापुर के गिरवर में 11.5, सीधी व गुना में 16.6, निवाड़ी के पृथ्वीपुर व नरसिंहपुर में 17.2, देवास के कन्नौद में 17.3, सागर में 17.5 और शिवपुर व धार में 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान यहां

प्रदेश के राजगढ़ में सबसे ज्यादा 32.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा पृथ्वीपुर व गुना में 32.5, खजुराहो में 32.4, बड़वानी के तालुन व नर्मदापुरम में 32, नीमच के मरूखेड़ा व मंडला में 31.6, बैतूल में 28.7, नरसिंपुर में 28.6 व रायसेन में 28 डिग्री सेल्सियस रहे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी मध्यप्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जबकि दक्षिण मध्यप्रदेश के तापमान में फिलहाल विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

आज इन राज्यों में छाया कोहरा

आज सुबह पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान पंजाब के अमृतसर और पटियाला में 0 मीटर; हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, चंडीगढ़ और हिसार में 0 मीटर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में 200 मीटर की दृश्यता रही।

आने वाले दिनों में यहां कोहरा छाएगा

शनिवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है; पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

रविवार सुबह पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़- दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसी तरह सोमवार को सुबह हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button