मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: Major warning from the Meteorological Department; alert issued for extremely heavy rainfall and strong winds in several districts of Madhya Pradesh.

Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले 24 घंटे कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

मानसून सिस्टम हुआ मजबूत

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मजबूत मौसम प्रणाली बनी हुई है। यह सिस्टम ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। इसी कारण कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होकर पहले अवदाब और फिर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है, लेकिन फिलहाल इसका असर बना रहेगा।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्वालियर में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं बालाघाट जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी दर्ज किया गया। इससे दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर आ गए। सुरक्षा को देखते हुए कई मार्गों पर आवागमन रोक दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर उफनते नालों को पार करते नजर आए। टोंडिया नाले का पानी पास के एक ढाबे में भी घुस गया, जिससे नुकसान हुआ।

30 जुलाई के लिए भी अलर्ट

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक धर्मेंद्र अगासे ने बताया कि 30 जुलाई को भी कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ बिजली गिरने, आंधी-तूफान आने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। उन्होंने किसानों और आम लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button