बैतूल अपडेट

Betul Crime News: गैस एजेंसी संचालक के घर डकैती का प्रयास, घुसे थे आधा दर्जन नकाबपोश

Betul Crime News: Attempted robbery at gas agency operator's house, half a dozen masked men entered

Betul Crime News: गैस एजेंसी संचालक के घर डकैती का प्रयास, घुसे थे आधा दर्जन नकाबपोशBetul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के गौठाना इलाके में शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक गैस एजेंसी संचालक के घर पर डकैती के प्रयास का मामला सामने आया है। उनके घर आधा दर्जन नकाबपोशों ने धावा बोलकर डकैती डालने का प्रयास किया। हालांकि वे मेन गेट खोलने में कामयाब नहीं हो सके। इससे डकैती नहीं डाल पाए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत गैस एजेंसी के संचालक अजय भार्गव का निवास गौठाना में आशीर्वाद नर्सिंग होम के सामने है। शनिवार तड़के करीब चार बजे 6 नकाबपोश उनके निवास पर डकैती डालने के इरादे से पहुंचे थे। इनमें से एक बाहर रहकर रेकी कर रहा था, जबकि 5 बाउंड्रीवाल फांद कर भीतर घुसे और मेन गेट खोलने/तोड़ने का प्रयास करते रहे।

इस बीच रेकी कर रहे बदमाश के पुकारने पर एक बार भागे भी, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस लौट आए। दोबारा भी उन्होंने प्रयास किया। इस दौरान घर के सदस्यों के उठ जाने और उनके विरोध करने पर बाहर से ही रॉड से हमला करने का प्रयास भी उन्होंने किया। इस बीच पड़ोसियों के उठने, शोर अधिक होने पर सभी वापस चले गए। यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

देखें वीडियो (Betul Crime News)

इस पूरी घटना से पूरा परिवार भारी दहशत में आ गया। घटना की जानकारी एजेंसी संचालक ने कोतवाली पुलिस को दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी मुहैया कराए है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पतासाजी में जुट गई है। वहीं दोपहर में एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button