टेक/ऑटो

Flying Car: आ गई उड़ने कार, 6.50 लाख में लाएं घर! इतने स्मार्ट फीचर्स देख फटाफट बुक कर रहे लोग

Flying Car, jetson one crash, jetson one flight time, jetson one price, jetson one for sale, jetson one max altitude, jetson one price in india, jetson one review, jetson one weight limit, flying car price in india, flying car in india, flying car real, air flying car, flying cars in the future, flying car name, flying car for sale,

Flying Car: आ गई उड़ने कार, 6.50 लाख में लाएं घर! इतने स्मार्ट फीचर्स देख फटाफट बुक कर रहे लोग
Source: Credit – Social Media

Jetson One Flying Car : क्या कभी आपने उड़ने वाली कार के बारे में सोचा है और यदि आपसे कहे कि 6.50 लाख में आप अपने घर उड़ने वाली कार ले जा सकते हैं। आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता हैं। इतने में तो इलेक्ट्रिक कार भी नहीं आती। दरअसल, ऐसा हो रहा है। आप सिर्फ 6.50 लाख खर्च कर अपने घर उड़ने वाली कार ले जा सकते हैं। एक एयरो कंपनी ने फ्लाइंग कार की बिक्री शुरू कर दी है। जेटसन एयरो नेस Jetson One को लॉन्च कर दिया है, जो एक उड़ने वाली कार है।

अब तक हमने ना जाने कितनी उड़ने वाली कारों में सुना, लेकिन किसी का भी प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाया। अलग-अलग एयरो कंपनियां अभी तक केवल प्रोटोटाइप ही बना पाई। हालांकि, वे बिक्री शुरू करने में नाकाम रही। ऐसे में जेटसन एयरो ने फ्लाइंग कार की बुकिंग शुरू करके बड़ा कदम उठाया है।

पूरे साल के लिए बुकिंग फुल

बुकिंग शुरू होते ही कंपनी को कस्टमर्स से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। इस साल कंपनी 200 फ्लाइंग कार की डिलीवरी करेगी, जिसकी बुकिंग पहले ही हो चुकी है। फिलहाल 2023 में डिलीवरी के लिए ऑर्डर लिए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कुल 264 जेटसन वन की बुकिंग हो चुकी है।

Flying Car Price कितनी हैं इसकी कीमत

अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी जेटसन एयरो ने जेटसन वन फ्लाइंग कार को 98,000 डॉलर (करीब 80.20 लाख रुपये) में लॉन्च किया है। अगर कोई फ्लाइंग कार खरीदना चाहता है तो वो 8,000 डॉलर (करीब 6.53 लाख रुपये) की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ले जा सकता है। टेक्निकल तौर पर जेटसन वन एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग व्हीकल (eVOTL) है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jetson (@jetsonaero)

इतनी ऊंचाई पर उड़ेगी फ्लाइंग कार

इस फ्लाइंग कार में 88 किलोवॉट का बैटरी पैक और 8 इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ जेटसन वन 102km/h की टॉप स्पीड पर 20 मिनट (32km) की फ्लाइट पूरी कर सकता है। इसके अलावा ये फ्लाइंग कार 1,500 फीट की ऊंचाई छू सकती है।

इस लाइसेंस की नहीं जरूरत (Flying Car)

eVOTL का मतलब है कि जेटसन वन उड़ने, मंडराने, टेक ऑफ और सीधे लैंड होने के लिए इलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल करती है। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन रेगुलेशन के हिसाब से जेटसन वन अल्ट्रालाइट व्हीकल की कैटेगरी में आएगा। इसे उड़ाने के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ये नियम केवल अमेरिका के लिए मान्य हैं।

टेक/ऑटो अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button