बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
भारत के पांचवें धाम बालाजीपुरम में ध्वज स्थापना के साथ शुरू हुआ ब्रह्मोत्सव

बालाजीपुरम में शनिवार को ध्वज संस्थापना के साथ ब्रह्मोत्सव का आरंभ हुआ। इस दौरान बालाजीपुरम संस्थापक समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अब यहां रोजाना 4 सत्रों में अभिषेक और पूजन होगा।

भारत के पांचवें धाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल में आज सुबह 8 बजे प्रमुख यजमान बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा और श्रीमती जयदेवी वर्मा की उपस्थिति में पूजन-अभिषेक आरंभ हुआ। कांचि कामकोटि पीठ से आए विद्वानों ने गरूड ध्वज का पूजन किया। इसके बाद मुख्य मंदिर के सामने गरूड स्तंभ के सामने यह ध्वज फहराया गया।
बालाजीपुरम के प्रमुख पुजारी असीम पंडा स्वामी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 10 और 10 से 12 के दो सत्र में पूजन-अभिषेक होगा। इसके बाद शाम को 3 से 5 और 5 से 7 के दो सत्र में पूजन-अभिषेक होगा। कल रविवार को नवग्रह पूजन होगा।



