IMD Mansoon Alert : अगले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, एमपी में यह रहेगी स्थिति

IMD Mansoon Alert : नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार देश के कई राज्यों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ राज्यों में लू का नया दौर जारी हो सकता है। बारिश की संभावना वाले राज्यों में मध्यप्रदेश भी शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा एवं तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों की ओर बढ़ चुका है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों (मुंबई सहित) और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यहां बना है चक्रवाती परिसंचरण

मध्य असम और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर क्षोभमंडल के निचले स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक क्षोभमंडल के निचले स्तरों में तेज दक्षिण-पश्चिमी/दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। इसका कई राज्यों पर असर होगा।

इन राज्यों पर डालेगा असर

इसके असर से अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम जैसे हिमालय के निचले इलाकों में गरज के साथ बिजली चमने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ व्यापक तौर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में कराएगा बारिश

पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम जैसे हिमालय के निचले इलाकों में 8 से 12 तारीख के दौरान, असम, मेघालय एवं अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 तारीख के दौरान और नागालैंड में 8 व 12 जून, 2024 को अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

असम और मेघालय में 11 और 12 जून को भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

शियर जोन का यह पड़ेगा प्रभाव

क्षोभमंडल के निचले एवं मध्यवर्ती स्तरों में 16°N के आसपास एक शियर जोन चल रहा है। क्षोभमंडल के निचले स्तरों में महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तक एक गर्त रेखा चल रही है।

इनके प्रभाव में कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल एवं माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ व्यापक तौर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यहां हल्की से मध्यम वर्षा (IMD Mansoon Alert)

अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जून को कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

केरल और माहे में 10 से 12 जून के दौरान, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी इलाकों में 8 से 10 जून, 2024 के दौरान, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल और तेलंगाना में 8 जून, 2024 को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां भारी से बहुत भारी वर्षा (IMD Mansoon Alert)

8 से 11 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय एवं उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 से 9 जून, 2024 के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

8 से 10 जून के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है। 9 से 11 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 8 से 9 जून को तटीय कर्नाटक और 9 जून को उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

मध्यप्रदेश की यह है स्थिति (IMD Mansoon Alert)

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी बिहार में क्षोभमंडल के निचले स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।

8 और 9 जून, 2024 को मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

यहां पश्चिमी हवाओं का असर (IMD Mansoon Alert)

मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है जो मोटे तौर पर देशांतर 70ए पूर्व से अक्षांश 30ए उत्तर में है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अरब सागर से चल रही दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

उनके प्रभाव में 8 से 9 जून, 2024 के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली चमकने और छिटपुट से हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 और 9 जून, 2024 को राजस्थान में धूल भरी आंधी आने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यहां तापमान में होगी बढ़ोतरी (IMD Mansoon Alert)

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान को छोड़कर पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

देश के बाकी हिस्सों के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यहां लू चलने के आसार (IMD Mansoon Alert)

8 से 12 जून, 2024 के दौरान पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।

9 से 12 जून, 2024 के दौरान ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में, 10 से 12 जून, 2024 के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।

8 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 9 से 12 जून, 2024 के दौरान इस क्षेत्र के कुछ इलाको में लू अथवा भीषण लू चलने की संभावना है।

8 जून, 2024 को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में गर्म एवं आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। बिहार में 8 से 9 जून, 2024 को रात में मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment