Sagaun ki taskari : बैतूल। जिले में दक्षिण वन मंडल द्वारा वन माफिया के खिलाफ सतत और प्रभावी कार्यवाही जारी है। गश्ती टीम ने 7 जून को सावलर्मेढा वन परिक्षेत्र में अशोक लिलेण्ड आरएलएस वाहन (एमएच-40/सीएम-7136) को सागौन की तस्करी करते हुए पकड़ा है। इस कार्यवाही से वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। तस्कर वाहन छोड़कर भागने पर मजबूर हुए।
डीएफओ विजयानन्तम टीआर के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के नेतृत्व में जामूलनी से धाबा मार्ग पर सुबह 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोका गया। इस पर वाहन चालक ने तेजी से वाहन को बहिरम की ओर भगाया।

बगीचे में वाहन छोड़ भागा
गश्ती टीम के पीछा करने पर वह संतरे के बगीचे में वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन में 22 नग सागौन चरपट (1.996 घनमीटर) पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,10,592 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
इनकी रही मुख्य भूमिका (Sagaun ki taskari)
इस कार्यवाही में मानसिंग परते, देवीराम उईके वनपाल धाबा, रमेश महस्की वनपाल थोड़ा, गौरव कुमार जैन वन रक्षक, प्रकाश चौहान वन रक्षक की अहम भूमिका रही। डीएफओ के मार्गदर्शन में गश्ती टीम की लगातार सफलता से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
तस्करी में कमी की उम्मीद (Sagaun ki taskari)
वन विभाग की इस सतत और सख्त कार्यवाही से अवैध तस्करी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। वन विभाग का यह प्रयास वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में वन माफिया पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com