Illegal Sand Trade : फरार चल रहा रेत माफिया अरशद चढ़ा पुलिस के हत्थे, इधर अवैध भंडारण का मामला दर्ज

Illegal Sand Trade : बैतूल। खनिज चोरी के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चोपना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने रेत माफिया अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। उधर चिचोली क्षेत्र में भी अवैध रेत-गिट्टी भंडारण का प्रकरण दर्ज कर खनिज विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना चोपना व थाना शाहपुर के खनिज चोरी के मामलों में फरार आरोपी रिंकू और अरशद की कई दिनों तलाश जारी थी। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस अनेक जगह छापेमारी कर रही थी। विगत कुछ समय से इनके रानीपुर के आसपास के जंगलों में छिपे होने की खबर आ रही थी।

आते थे ढाबों पर खाना खाने

मुखबिरी से पुलिस को ये जानकारी प्राप्त हुई थी कि ये दोनों आसपास के ढाबों में खाना खाने आते हैं। कल शाम भी ये खाना खाने रानीपुर के नजदीक मुख्य मार्ग पर एक ढाबे पर पहुँचे थे। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां छापा मारा।

पुलिस को देखकर भागे

पुलिस को देख कर ये दोनों वहाँ से भागे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अरशद पिता मो. इरशाद उम्र 42 साल निवासी स्टेशन रोड शाहपुर को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। आरोपी ने अपना हुलिया बदला हुआ था। वह ग्रामीण वेशभूषा में था।

सुक्कलढाना में रेत-गिट्टी के अवैध भंडारण पर प्रकरण दर्ज (Illegal Sand Trade)

चिचोली क्षेत्र में भी खनिज रेत के अवैध भंडारण की शिकायत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को मिली थी। उनके निर्देश पर पुलिस, खनिज एवं राजस्व अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सुक्कलढाना में खनिज रेत व गिट्टी का अवैध भंडारण होने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

आधी रात के बाद पहुंची टीम (Illegal Sand Trade)

उप संचालक (खनिज प्रशासन) मनीष पालेवार ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात्रि लगभग 1.30 बजे प्रभारी सर्वेयर ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान चिरापाटला से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सुक्कलढाना, हल्का चुरनी तहसील चिचोली में खनिज रेत व गिट्टी का अवैध भंडारण होना पाया गया।

मिला इतना अवैध भंडारण (Illegal Sand Trade)

मौका निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिरापाटला निवासी महेन्द्र आर्य द्वारा स्वयं की भूमि पर 30 घनमीटर रेत एवं 30 घनमीटर गिट्टी का अवैध भंडारण किया गया था। उक्त खनिज अवैध रूप से व्यापारिक प्रयोजन हेतु भंडारित की गई थी। खनिज एवं राजस्व दल द्वारा पंचनामा बनाकर जप्त किया। इसे कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया है।

कलेक्टर न्यायालय में करेंगे प्रस्तुत (Illegal Sand Trade)

श्री पालेवार ने बताया कि उक्त प्रकरण पर मध्य प्रदेश अवैध खनन, परिवहन और भंडारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत कर कार्यवाही की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button