◾पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही (बैतूल)
26 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
26 April 2024 Ka Rashifal : आज 26 अप्रैल 2024 का राशिफल (26 April 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कोई बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। यदि आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आप किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी, लेकिन आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर आज कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन समय रहते चुकता होगा। आप व्यवसाय में अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आज प्रसन्न रहेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने धन को सही दिशा में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप उससे भविष्य में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी मित्र से यदि लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
- यह भी पढ़ें : Uterine Cyst Disease : यह बीमारी फेर सकती है मां बनने के अरमानों पर पानी, यह सावधानी बरतना जरूरी : डॉ. चंचल शर्मा
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र की किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।
- यह भी पढ़ें : MP Board Result 2024 Topper: 12वीं मैथ्स-साइंस में अंशिका मिश्रा ने मारी बाजी, जानें 500 में से कितने मिले अंक?
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं लें, नहीं तो आप कहीं गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मटमैला है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है और यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपके कामों पर असर पड़ सकता है। माताजी से आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है, जिसमें आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – कत्थई है।
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : तस्वीर में छिपा बैठा है एक खरगोश, ढूंढ लिया तो आप जैसा तुर्रम खां इस दुनिया में कहीं नहीं….
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको उन मार्ग को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप कोई नए काम की शुरुआत आज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Ajagar Dance Video : अंकल ने डीजे फ्लोर पर लेट-लेटकर किया ‘अजगर डांस’, दो लोगों का कर दिया बुरा हाल, वीडियो वायरल…..
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी सोच को अच्छे कामों में लगायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर फोकस बनाएं रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की सुधबुध लेंगे, जिन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Laxmi Mata Bhajan : इस भजन को सुनने से आपके घर धन समृद्धि आएगी ‘माँ लक्ष्मी है पालन हारी’….
9 धनु राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनके कार्य को लेकर उनकी सराहना होगी। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माताजी से आपको बातचीत करते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज आपको संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान करना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – 5 और शुभ रंग – पीला है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी आय को बढ़ाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको उससे लाभ प्राप्त होंगे और आप इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी को पार्टनर बनाना पड़े, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Betul Latest News : मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, युवक की फांसी लटकी मिली लाश
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान के करियर में तरक्की देकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां बहुत ही तोलमोल कर बोलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई बात किसी को बुरी लग जाएगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Lok Sabha Chunav 2024 : एमपी की आधा दर्जन सीटों के लिए कल होगा चुनाव, इन दस्तावेजों से भी डाल सकेंगे वोट
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके कुछ बनते हुए काम लटक सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको उसे उतार पाने मे मुश्किल होगी। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आज आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी है। (26 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : MP Weather Alert : इन जिलों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, मंडी में बरसी आफत, देखें वीडियो…
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇