धर्म/अध्यात्म अपडेट

25 April 2024 Ka Rashifal : आज कार्य स्थल पर हो सकता है मुश्किलों से सामना, न करें पैसों का लेन-देन

25 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही (बैतूल)

25 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

25 April 2024 Ka Rashifal : आज 25 अप्रैल 2024 का राशिफल (25 April 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा गपशप ना करें आपकी सफलता में बाधक है। आपके प्रयास माता-पिता के बीच दूरियों को पाटने में मदद करेंगे। माता के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और उनकी याद भी आएगी। घरेलू और सामान्य खर्चों में बढ़ोतरी आपको फिक्स्ड डिपॉजिट निकालने के लिए मजबूर करेगी। नए निवेश का विचार भी आएगा। लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना है नहीं तो बाहर किसी से विवाद हो जाएगा। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आज आपका धन खर्च होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है। परिवार के सदस्यों की मदद से आप अपनी वास्तविक क्षमता और ऊर्जा को एक दिशा देने में सफल होंगे। मौद्रिक स्थिति में सुधार होगा, क्योंकि आपको विदेशी लेन-देन या बाहरी संपर्कों से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। आप जो ऑनलाइन काम करते हैं उससे भी धन प्राप्ति के योग दिख रहे हैं। आप अपने रोमांटिक पार्टनर को पिछली गलतियों के लिए माफ कर सकते हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। शुभ अंक -3 और शुभ रंग फिरोजी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में जो प्रतिस्पर्धा चल रही है उसमें विजय मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जायेगा। व्यापार में आपका जो काम अभी तक नहीं बन रहा था वह बनेगा। परिवार में आप कुछ नया करने के लिए प्रयास करेंगे। पारिवारिक समारोह में आपकी भागीदारी अहम रहेगी। सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से आप अपनी ख्याति और आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। प्रेम बंधन को मजबूत करने के लिए आपको अपने साथी की भावनात्मक भावनाओं का ख्याल रखना होगा। बाहरी गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ती है और बीमारियाँ भी दूर रहती हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी कुछ ना कुछ कमी रह जाएगी। परिवार में बड़ों का सम्मान करें और बच्चों से अनावश्यक नाराज ना हों। आप जिनके साथ आर्थिक लेन-देन करते हैं, उनसे सावधान रहें। लव पार्टनर की अनुपस्थिति आपको परेशान करेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खुद को समर्पित करने से असीमित खुशी और मानसिक शांति मिलेगी। सावधान रहें, कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको झूठ बोलने वाले और चुगली करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी है विवाद भी उनसे नहीं करना है। व्यापार में अपने पार्टनर के झूठ को पकड़ेगें। आपको बड़े भाई का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट में निवेश आपके लिए लाभकारी साबित होगा। जब दो लोगों में दूरियां बनती है तो आकर्षण भी बढ़ता है और यादें बहुत ज्यादा आती हैं ऐसा आप महसूस करेंगे। यदि कान में दर्द हो तो सुनिश्चित करें कि आप इसे गंभीरता से लें। सामाजिक मेल-जोल से आपको लोकप्रियता मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने अधीनस्थों को प्रेरित करेंगे और उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। परिवार में अपने बड़े भाइयों की बात मानने से आपका काम बनेगा। आप शेयर मार्केट में निवेश करें लेकिन जब लाभ होने लगे तो तुरंत प्रॉफिट निकाल लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लंबे समय से छूटे लव पार्टनर का साथ सुखद यादें ताजा करेगा। लंबे समय से चली आ रही पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं से उबरने के संकेत मिल रहे हैं। खान-पान की अच्छी आदतें अपनाकर लटकते पेट को रोकने का समय आ गया है। आत्म-अनुशासन आपको भावनाओं को आसानी से प्रबंधित करने में मदद करेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन कारोबारी अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे। व्यापार में अथक प्रयासों से उम्मीद से अधिक लाभ होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें इसी से घरेलू शांति और सद्भाव खराब हो रहा है। लव पार्टनर की बात मानना और उसकी इच्छाओं के अनुरूप कार्य करना आपके लिए जरूरी है। आपको लंबे समय से चले आ रहे तनाव से कुछ राहत मिलने की संभावना है। कुछ भी करने से पहले अपने भविष्य के हितों को ध्यान में रखें। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। कुछ लोग पाइल्स रोग से परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – कॉफी है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन कुछ भी बुरा होगा उससे पहले ही आपको एहसास हो जाएगा। आप रिश्तेदार को हॉस्पिटल में देखने जाएंगे जो बीमार चल रहे हैं। पड़ोसी से संबंधों को मधुर रखें। किसी भी प्रकार का विवाद आपकी प्रगति रोकेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले जरूर सभी पहलुओं का विचार कर लीजिएगा। आपको अपने लव पार्टनर का साथ नहीं मिलेगा। आपको नशा त्याग देना चाहिए इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट नया विवाद खड़ा करेगी। आपका वाहन रास्ते में खराब हो जाएगा जिससे बड़ी परेशानी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज के दिन व्यक्तिगत प्रयासों से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसायी प्रभावशाली संपर्कों के माध्यम से व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। आप अपने रिश्तेदारों की उपेक्षा ना करें। आर्थिक मजबूती के लिए किया गया सभी प्रयास सफल होगा। प्रेम जीवन में कुछ भी मूर्खतापूर्ण करने से बचने के लिए आपको अपने उत्साह को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आपका व्यक्तित्व कई लोगों को आकर्षित करेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार से सहकर्मियों से बहुत बड़ा काम निकलवा लेंगे। कुछ लोग व्यापार में नया करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। सकारात्मक सोच और साहसी प्रयास से आप पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझाने में सक्षम होंगे। आप केवल आवश्यक वस्तुएं ही खरीदें। आपका पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। आपका लव पार्टनर किसी बात पर नाराज रहेगा, आप उसको मनाने में लगे रहेंगे। घर से बाहर निकलते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

11 कुम्भ राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति आपको सफल बनाने में कारगर साबित होगी। आपकी घरेलू चुनौतियाँ सफलता की सीढ़ी बन सकती हैं। शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के लिए आपको कुछ विशेषज्ञ लोगों की बात माननी पड़ेगी। प्रेम की शुरुआत आपको आनंदित महसूस करायेगी। पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को अपनी बीमारियों का इलाज मिलने की संभावना है। आप खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे। आपका सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे कुछ लोग आपके पक्ष में बातें करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – मटमैला है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर आपके लिए थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में किसी से पैसे का लेन-देन न करें फंस सकता है। परिवार में आपकी सलाह कुछ लोगों को पसन्द नहीं आएगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रखें किसी प्रकार की कटुता न रखें। पुराना निवेश आपको लाभ जरूर देगा। लव पार्टनर किसी बात पर नाराज हो जाएगा जिससे आपको शाम के समय तनाव रहेगा। बेचैनी और मध्यम दर्द आपको परेशान करेगा। आप अपने को रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (25 April 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button