तकनीक अपडेट

Vivo Y18 Series हुआ इंडिया में लांच, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश

Vivo Y18 Series launched in India, you will be happy to know the price.

 Vivo Y18 Series : Vivo ने अपनी Y18 Series भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन- Vivo Y18 और Vivo Y18e पेश किए हैं। Vivo Y18 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये रखी गई है। वहीं Vivo Y18e के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है।

Vivo Y18 और Vivo Y18e के स्पेक्स

प्रोसेसर- Vivo के दोनों नए फोन Helio G85 प्रोसेसर के साथ लाए गए हैं।

रैम और स्टोरेज- Vivo Y18 में 4GB LPDDR4X रैम औऱ 64GB/128GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है।

Vivo Y18e फोन 4GB + 64 GB वेरिएंट के साथ LPDDR4X रैम टाइप और eMMC 5.1 रोम टाइप के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले- Vivo फोन में 6.56 इंच LCD, 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz तक रेजोल्यूशन मिलता है।

बैटरी- यह फोन 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग पावर के साथ लाए गए हैं।

कैमरा- Vivo Y18 में 50 MP + 0.08 MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Vivo Y18e में 13 MP + 0.08 MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओएस- Vivo का नया फोन Funtouch OS 14.0 ओएस पर रन करता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button