Gangavataran Abhiyan-8 : बैतूल। विद्या भारती जनजाति शिक्षा व भारत भारती शिक्षा संस्थान के द्वारा बैतूल जिले में वर्षाजल संरक्षण हेतु चलाये जा रहे गंगावतरण अभियान-8 का प्रारम्भ रविवार को ग्राम टिगरिया की कढ़ाईदेव पहाड़ी पर आधा सैकड़ा खंतियां खोदकर किया गया।
भारत भारती में आयोजित दो दिवसीय जल प्रबन्धन कार्यशाला के दूसरे दिन प्रात: 6 बजे सभी श्रमदानी गैंची-फावड़ा लेकर पहाड़ी पर पहुँचे व दो घण्टा श्रमदान कर पचास से अधिक खंतियों का निर्माण किया। वर्ष 2016-17 से गंगावतरण अभियान प्रारंभ हुआ था।
यह रही अभियान की उपलब्धि (Gangavataran Abhiyan-8)
इस अभियान के द्वारा बैतूल जिले की 75 पहाड़ियों पर जनभागीदारी से अभी तक एक लाख से अधिक जल संरचनाओं (खंतियों) का निर्माण किया जा चुका है। जिसके कारण अनेक ग्रामों में जलस्तर में सुधार हुआ है।
इस साल इतना तय किया लक्ष्य (Gangavataran Abhiyan-8)
अभियान के द्वारा जनभागीदारी से बैतूल की सोनाघाटी पहाड़ी को पुन: हरा-भरा करने का सफल प्रयास किया गया है। कार्यशाला में 2024 में ग्यारह हजार जल संरचनाओं का निर्माण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
- यह भी पढ़ें: Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी
जनभागीदारी भी जरुरी : नागर (Gangavataran Abhiyan-8)
श्रमदान के पश्चात पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गंगावतरण अभियान के संयोजक मोहन नागर ने कहा कि हमारा लक्ष्य बैतूल जिले को जलयुक्त बनाना व सतपुड़ा को पुन: घने वनों से आच्छादित करना है। यह काम शासन के साथ जनभागीदारी के द्वारा ही सम्भव है।
देश का मार्गदर्शन कर रहा बैतूल (Gangavataran Abhiyan-8)
भाऊराव देवरस सेवा न्यास भोपाल के सचिव श्री हरीश शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में बैतूल सम्पूर्ण देश का मार्गदर्शन कर रहा है। यहाँ किये जा रहे कार्यों की देशभर में चर्चा हो रही है व लोग अनुसरण कर रहे हैं।
- यह भी पढ़ें: Jokes in Hindi: टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं? पढ़िए मजेदार जोक्स…
जनजाति शिक्षा के प्रान्त प्रमुख रूप सिंह लोहाने, जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी के ब्लाक समन्वयक संतोष राजपूत, बजरवाड़ा ग्राम के पवन परते ने अपने सम्बोधन में इस अभियान से जन-जन को जोड़ने की अपील की ताकि आने वाले जल संकट का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा सके।
- यह भी पढ़ें: Betul Crime News : विवाहिता से गैंगरेप, पीड़िता ने खाया जहर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस
श्रमदान ने इन्होंने बंटाया हाथ (Gangavataran Abhiyan-8)
श्रमदान में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख नागोराव सिरसाम, राजेश वर्टी, बाजीराम यादव, भारत भारती से विकास विश्वास, जितेन्द्र तिवारी, मुकेश दवंडे, लोकेश धुर्वे, रामेश्वर नागर सहित विद्या भारती जनजाति शिक्षा के कार्यकर्ता व आसपास के ग्रामीण श्रमदानी सहभागी रहे। सभी का आभार जलशक्ति प्रमुख संजू कवड़े ने माना।
- यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 : सोशल मीडिया पर भी रहेगी चौकस निगाह, कलेक्टर बोले- आचार संहिता का करें पालन
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇