मध्यप्रदेश अपडेट

EVM Viral Video Update : नाबालिग बेटे से वोट दिलवाने वाले बीजेपी नेता पर दर्ज हुआ FIR

EVM Viral Video Update: FIR lodged against BJP leader who got minor son to vote

भोपालः EVM Viral Video Update नई सरकार के लिए देश में निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। सोशल मीडिया पर ईवीएम मशीन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को हुई वोटिंग के दौरान एक भाजपा नेता ने नाबालिग बच्चे से वोट करा दिया। अब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है।

निर्वाचन आयोग ने अपने नाबालिग बेटे से वोट करवाने वाले जिला पंचायत सदस्य और BJP नेता विनय मेहर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 और आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी और पोलिंग टीम को निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर अपने साथ एक छोटे से बच्चे से पोलिंग बूथ पर जाकर ईवीएम का बटन दबवा रहा है। इसके बाद VVPAT मशीन पर कमल के फूल की पर्ची बनी हुई आ रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Back to top button