Betul News : भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी को केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से मिली मानद पीएचडी

Betul News : बैतूल। भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी को केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, अमेरिका (California Public University, USA) से मानद पीएचडी (डाक्टरेट) (Honorary PhD) की उपाधि प्राप्त हुई है।
यह पीएचडी उन्हें (ऑनरिस काजा) मप्र के जनजातीय संबंधित लेखन अध्ययन एवं भारत की जनसंख्या असंतुलन पर अध्ययन व लेखन हेतु प्रदान की गई है। (Betul News)
- यह भी पढ़ें : Salaar Part 1 : सालार पार्ट 1 ने रिलीज से पहले बनाया अनोखा रिकॉर्ड, शाहरुख की पठान डंकी भी यहां तक नहीं पहुच पाई
श्री गुगनानी ने बताया कि वे डॉक्टर ऑफ ह्यूमिनिटीज (डी. ह्यूम) के लिए कोविड कालखंड से प्रयासरत थे। दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में उन्हें पंद्रह दिसंबर को यह उपाधि डॉक्टर प्रो. अनजय, केलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, डॉक्टर केएल गंजू, कौंसिल जनरल ऑफ यूनियन ऑफ कोमरोस, गौरव गुप्ता, चेयरमैन, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी कौंसिल के शुभ हस्ते प्रदान की गई है। (Betul News)
- यह भी पढ़ें : Betul Today News : पुलिस पर मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर-एसपी से शिकायत
श्री गुगनानी ने बताया कि जनजातीय संबंधित लेखन के साथ-साथ उनकी पूर्व प्रकाशित पुस्तक ‘जनसंख्या असंतुलन एक चुनौती’ का इस पीएचडी में पूर्ण योगदान है। (Betul News)
- यह भी पढ़ें : Khatu Shyam Bhajan : आज सुनें खाटू श्याम का दिल को छू लेने वाला प्यारा भजन “श्यामा प्रीत म तोसे लगा बैठा हूं”…
इस पुस्तक का दूसरा विस्तृत संस्करण हिंदी, इंग्लिश एवं मराठी तीन भाषाओं में प्रकाशित कराने की योजना संगठन ने बनाई है। (Betul News)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




