बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आमला में युवक की हत्या, बोड़खी की घटना

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक युवक की सिर पर लाठी मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आमला टीआई संतोष पन्द्रे ने बताया कि आमला के उपनगर बोड़खी के वार्ड नम्बर 16 में आज शाम 4.30 के लगभग शुभम पिता रमेश मोरले (19) अपनी बहन और चाची के साथ बात कर रहा था। उसी बीच पड़ोस में ही रहने वाला पंकज पिता जवाहरलाल जगदेव लाठी लेकर आया और शुभम के सिर पर वार कर दिया। लाठी का वार होते ही शुभम जमीन पर गिर गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button