मध्यप्रदेश अपडेट

Weather Alert MP : पचमढ़ी फिर रही सबसे ठंडी, 12.2 पर पहुंचा पारा

Weather Alert MP : मध्यप्रदेश में अभी ठंड का बहुत ज्यादा जोर नहीं दिख रहा है, लेकिन हिल स्टेशन पचमढ़ी में लगातार पारा गिर रहा है। बीती रात भी प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रहा। अन्य स्थानों पर तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं आई है। दूसरी ओर अगले 5 दिन भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

Weather Alert MP : पचमढ़ी फिर रही सबसे ठंडी, 12.2 पर पहुंचा पारा

Weather Alert MP : मध्यप्रदेश में अभी ठंड का बहुत ज्यादा जोर नहीं दिख रहा है, लेकिन हिल स्टेशन पचमढ़ी में लगातार पारा गिर रहा है। बीती रात भी प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रहा। अन्य स्थानों पर तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं आई है। दूसरी ओर अगले 5 दिन भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 5 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

दूसरी ओर न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

प्रदेश में सबसे ठंडे यह स्थान

मध्यप्रदेश में सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। एक रात पहले यहां का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा मंडला में कल 13.5, शाजापुर के गिरवर में 13.8, शहडोल के कल्याणपुर में 14.2 और अनूपपुर के अमरकंटक में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान यहां

इसके अलावा इन 5 स्थानों पर सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा। इनमें नरसिंहपुर में 19.8, देवास के कन्नोद में 19.2, सागर और नर्मदापुरम में 19, इंदौर और पृथ्वीपुर में 18.9 और शिवपुरी में 18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा तापमान

इनके अलावा बड़वानी के तालुन में प्रदेश में सबसे ज्यादा 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजगढ़ में 35.1, नर्मदापुरम में 35, गुना में 34.6 और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दूसरी ओर पचमढ़ी में सबसे कम अधिकतम रहा। यहां 27.2, अमरकंटक में 27.3, मलाजखंड में 27.6, नरसिंहपुर में 30 और बैतूल में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button