mobile battery explosion student injury: MP में मोबाइल बैटरी फटी, छात्र की उंगलियां उड़ गईं, हाथ हुआ लहूलुहान
अनुराग सोनी, झल्लार (बैतूल) (mobile battery explosion student injury)। मोबाइल ने एक ओर जहां लोगों को खासी सहूलियत दी है तो दूसरी ओर इससे खतरे भी कम नहीं हैं। यह मोबाइल कभी हमारे शरीर को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है तो कभी यह जानलेवा तक बन सकता है। ऐसे ही एक मोबाइल के हादसे में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके हाथ में जहां फ्रैक्चर हो गया, वहीं उंगलियां टूट कर फिंका गईं।
यह हादसा आज भैंसदेही विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मच्छी की प्राथमिक शाला मच्छी में हुआ। यहां स्कूल में अध्यनरत छात्र द्वारा मोबाइल बैटरी का वायर जोड़ने के दौरान भयानक विस्फोट हो गया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। विस्फोट कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छात्र की उंगलियां टूट कर फिंका गई।

तार से जोड़ रहे थे बैटरी (mobile battery explosion student injury)
बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी के दौरान बच्चे स्कूल से बाहर थे। स्कूल में भावेश पिता सुखनंदन नावडे और अल्केश परते कक्षा पांचवीं के छात्र हैं। छुट्टी के दौरान इन दोनों बच्चों ने आपस में मोबाइल बैटरी को तार से जोड़ने की कोशिश की। दूसरी ओर स्कूल के शिक्षक स्कूल में थे।
अचानक जोरों से हुआ विस्फोट (mobile battery explosion student injury)
यह बच्चे बाहर तार से बैटरी को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जिससे बैटरी में अचानक बहुत जमकर विस्फोट हुआ। विस्फोट सुनते ही सारे शिक्षक स्कूल से बाहर आए। उन्होंने देखा कि छात्र भावेश पिता सुखनंदन नावडे का हाथ बहुत बुरी तरह जख्मी है और हाथ की उंगलियां टूटकर फिंका गई थी।

तत्काल ले गए छात्र को अस्पताल (mobile battery explosion student injury)
यह दृश्य देखते ही तत्काल शाला के शिक्षकों ने पालक को सूचना दी और छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झल्लार लाया गया। यहां आते ही छात्र का उपचार प्रारंभ हुआ। छात्र की यह हालत देख कर स्कूल के अन्य बच्चों में भी घबराहट फैल गई। (mobile battery explosion student injury)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



